फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : कोरोना की तीसरी लहर से बचने के लिए कर रहे सभी उपाय, ऑक्सीजन प्लांट से लेकर पीआईसीयू तक तैयार

Fri, 06 Aug 2021 11:41 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बताया कि बच्चों के लिए 6700 पीआईसीयू तैयार किए जा चुके हैं। 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचने के लिए सभी जरूरी उपाय किए जा रहे हैं। ऑक्सीजन प्लांट से लेकर पीआईसीयू तक तैयार कराए जा रहे हैं। ये बातें बृहस्पतिवार को अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कही। उन्होंने बताया कि बच्चों के लिए 6700 पीआईसीयू तैयार किए जा चुके हैं। इसी तरह अब तक स्वीकृत 550 आक्सीजन प्लांट में 250 सक्रिय किए जा चुके हैं। 

विज्ञापन


सहगल ने बताया कि ट्रेस, ट्रैक और ट्रीट अभियान लगातार चल रहा है। जिससे कोरोना संक्रमण नियंत्रित रहे। सर्विलांस के माध्यम से निगरानी समितियां ट्रेेसिंग कर रही है। इसके तहत घर-घर जाकर 17.24 करोड़ लोगों का हालचाल लिया गया है। कोरोना के लक्षण दिखने पर जांच कराई गई और मेडिकल किट भी बांटी गई। इसी तरह अब तक पांच करोड़ 21 लाख 43 हजार 250 टीके की डोज दी जा चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें