फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में 586 शराब माफिया चिह्नित, 3421 मुकदमों में 534 गिरफ्तार, 11 की कुर्की 

Fri, 10 Sep 2021 03:15 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर रोक लगाने के लिए देश में पहली बार आबकारी अधिनियम में संशोधन कर फांसी की सजा तक का प्रावधान किया है। प्रदेश में शराब माफिया का सिंडिकेट तोड़ने के लिए यूपी पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त अभियान चला रहा है।
विज्ञापन
जहरीली शराब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश स्तर पर 586 मादक पदार्थ और शराब माफिया को चिह्नित कर 3421 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। साथ ही 534 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। 367 शराब माफिया पर गैंगेस्टर लगा गया है। साथ ही 11 शराब माफिया की कुर्की और 101 शराब माफिया की एक अरब 13 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति जब्त की गई है।

विज्ञापन


सीएम योगी ने जहरीली शराब से होने वाली मौतों पर रोक लगाने के लिए देश में पहली बार आबकारी अधिनियम में संशोधन कर फांसी की सजा तक का प्रावधान किया है। प्रदेश में शराब माफिया का सिंडिकेट तोड़ने के लिए यूपी पुलिस और आबकारी विभाग संयुक्त अभियान चला रहा है। पुलिस विभाग के जुलाई तक के आंकड़ों के मुताबिक जुलाई माह तक 162 शराब माफिया पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है और 196 आरोपियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा दो शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए हैं और 154 आरोपियों को जेल भेजा गया है। 

सहारनपुर जिले के कुख्यात तस्कर ने सपरिवार अवैध शराब संबंधी कार्य न करने का दिया शपथपत्र
सहारनपुर जिले के कुख्यात तस्कर मोनू उर्फ जहाज ने सपरिवार अवैध शराब संबंधी कार्य न करने का शपथपत्र दिया है। मोनू जहाज सहारनपुर के करीब 100 गांवों में हरियाणा की करीब 125 पेटी रोज सप्लाई करता था। मोनू उर्फ जहाज पर 20 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मोनू के खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ जानलेवा हमला जैसी गंभीर धारा और एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा है। मुकदमे में मोनू जहाज की पत्नी भी आरोपी थी। मोनू जहाज की संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। 
विज्ञापन


12 दिन में 1051 आरोपी गिरफ्तार, 29 वाहन जब्त
आबकारी विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय आर भूसरेड्डी के मुताबिक 26 अगस्त से छह सितम्बर तक चलाए गए विशेष प्रवर्तन अभियान में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, तस्करी की रोकथाम के लिए लगातार दबिश और चेकिंग की जा रही है। पांच सितम्बर तक प्रदेश में 2807 मुकदमे किए गए हैं, जिसमें 73,660 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 1051 आरोपियों को गिरफ्तार कर 29 वाहन जब्त किए गए हैं।

अलीगढ़ में शराब माफिया से 70 करोड़ से अधिक की संपत्ति जब्त
अलीगढ़ जिले में शराब माफिया से 70 करोड़ 71 लाख से अधिक की सम्पत्ति जब्त की गई है और एक करोड़ 59 लाख रुपए से अधिक की सम्पत्ति को जब्त करने की कार्रवाई चल रही है। मई में जहरीली शराब के मामले में 87 आरोपियों को जेल भेजा गया है और नौ मुकदमों में 73 आरोपियों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। साथ ही 80 शराब तस्करों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। अवैध शराब के कारोबार में लिप्त 74 अभियुक्तों के खिलाफ नौ गैंग पंजीकृत किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें