फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : प्रदेश में कोरोना के 27 नए मरीज मिले, 20 डिस्चार्ज, एक्टिव केस की संख्या 200 के पार

Mon, 20 Dec 2021 11:02 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नए मिले मरीजों में लखनऊ के 10, गाजियाबाद छह, गौतमबुद्ध नगर 5, प्रयागराज, मेरठ, उन्नाव, आगरा, झांसी और रामपुर के एक-एक शामिल हैं। सर्वाधिक 48 एक्टिव मरीज लखनऊ में हैं।
विज्ञापन
कोरोना का नया वैरिएंट खतरनाक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोविड के 27 नए मरीज मिले हैं, जबकि 20 डिस्चार्ज हुए हैं। प्रदेश में संक्रमण की दर 0.017 फीसदी हो गई है। जबकि एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। बीते 24 घंटों में 1,52,506 सैंपल की जांच की गई, इनमें 27 की रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आई है। नए मिले मरीजों में लखनऊ के 10, गाजियाबाद छह, गौतमबुद्ध नगर 5, प्रयागराज, मेरठ, उन्नाव, आगरा, झांसी और रामपुर के एक-एक शामिल हैं। सर्वाधिक 48 एक्टिव मरीज लखनऊ में हैं।

विज्ञापन


टीकाकरण का बढ़ा ग्राफ
प्रदेश में सोमवार को 12 लाख से अधिक लोगों को कोरोना का टीका लगा। अब कुल टीकाकरण 18 करोड़ 73 लाख 18 हजार से अधिक हो गया है। इनमें पहली डोज लेने वालों की संख्या 12 करोड़ 25 लाख हो गई है, जबकि दोनों डोज लेने वालों की संख्या छह करोड़ 47 लाख से अधिक है।

लखनऊ में तीन दिन बाद फिर दहाई में कोरोना संक्रमण
लखनऊ में बीते तीन दिन में दो बार कोरोना संक्रमण के नये मामले दहाई में पहुंच चुके हैं। शनिवार को जहां 13 नए मरीज मिले थे वहीं, सोमवार को इसकी संख्या 10 रही। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना संक्रमितों के संपर्क में आने वाले करीब 400 लोगों के सैंपल लिए। वहीं, पूरे प्रदेश में प्रदेश में कोरोना के 27 नए मरीज मिले हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 203 हो गई है। सर्वाधिक 48 एक्टिव मरीज लखनऊ में हैं।
विज्ञापन


सोमवार को मिले मामलों में जानकीपुरम में एक ही परिवार के दो सदस्य हैं। दोनों हिमाचल प्रदेश से लौटे थे। इसके अलावा इंदिरानगर में मां व बेटे की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनमें एक सदस्य गुरुग्राम से लौटा था। इसी तरह पंजाब से लौटे जवान में, कमांड हॉस्पिटल में इलाज के लिए आये युवक, बिहार व आगरा से लौटे व्यक्तियों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमितों के नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें