उन्होंने कहा कि प्रदेश में पिछले 5 वर्षों में लगभग तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश आया। निवेशकों के लिए नियमों का सरलीकरण, बेहतर कानून व्यवस्था और आधारभूत ढांचा तैयार करने में योगी सरकार ने अपनी पूरी ताकत लगा दी। पहले प्रदेश में दो अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे थे, जो अब पांच हो गए हैं। पहले एयर कनेक्टिविटी सिर्फ 25 स्थानों तक सीमित थी, जबकि आज 75 शहरों से हवाई सुविधा के माध्यम से यूपी जुड़ चुका है। जेवर में बनने वाला अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तो विश्व में नायाब होगा। उन्होंने कहा कि 1947 से अब तक प्रदेश में सिर्फ 12 सरकारी मेडिकल कॉलेज थे, जबकि पिछले 5 वर्षों में इनकी संख्या 30 हो गई। इसी तरह एमबीबीएस की सीट 2017 में 1900 हुआ करती थीं, जो बढ़कर 3800 हो गयी है।