फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सऊदी अरब में अब कहीं भी आ-जा सकेंगे उमरा जायरीन

Mon, 23 Sep 2019 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा मोहम्मद इरफान, लखनऊ

सार

  • उमरा के लिए सऊदी अरब जाने वाले जायरीनों को अब कहीं भी घूमने-फिरने की आजादी होगी
  • इसके लिए उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा
  • सऊदी सरकार ने यह फैसला देश में पर्यटन को बढ़ावा और अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए लिया है
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरा के लिए सऊदी अरब जाने वाले जायरीनों को अब कहीं भी घूमने-फिरने की आजादी होगी। इसके लिए उन्हें किसी तरह का अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा। सऊदी सरकार ने यह फैसला देश में पर्यटन को बढ़ावा और अर्थव्यवस्था मजबूत करने के लिए लिया है।

विज्ञापन


 जानकारों की मानें तो सऊदी हुकूमत ने ड्रीम प्रोजेक्ट विजन-2030 के तहत एक वृहद योजना बनाई है। इसके मुताबिक हर साल उमरा पर जाने वाले जायरीनों की संख्या 80 लाख से बढ़ाकर 3 करोड़ तक पहुंचाना है। इसी विजन को ध्यान में रखते हुए भारत समेत विश्व के कई देशों के हज कोटे में बढ़ोतरी की गई थी। 

 पिछले साल भारत से 60 लाख से ज्यादा भारतीयों ने उमरा यात्रा की थी। सऊदी अरब जाने वाले 80 फीसदी मुसलमानों को उमरा के दौरान मक्का के अलावा मदीना, मुनव्वरा और जेद्दा जाने की इजाजत रहती थी।
विज्ञापन


वहीं, दूसरों राज्यों में जाने के लिए अतिरिक्त धन देकर अलग से वीजा लेना पड़ता था। अब सऊदी सरकार ने उमरा वीजा से जाने वालों को कहीं भी आने जाने की आजादी दे दी है। 

सऊदी हुकूमत के इस निर्णय के बाद वहां के प्रमुख धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों, पर्यटन केंद्रों और शापिंग सेंटरों में जाने की छूट रहेगी। सऊदी सरकार को उम्मीद है कि वीजा का दायरा बढ़ाने के निर्णय से वर्ष 2030 तक उमरा यात्रियों की संख्या तीन करोड़ हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें