फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयूः यूजी, पीएचडी प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर को, देखें- पूरी डिटेल

Thu, 17 Sep 2020 12:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू
विज्ञापन

बीबीएयू की स्नातक कोर्सों की प्रवेश परीक्षा 28 सितंबर को ऑनलाइन होगी। प्रवेश परीक्षा दो पालियों में सुबह नौ से 11 बजे तक और दूसरी पाली में दोपहर दो से शाम बजे तक होगी। पीजी व बचे अन्य कोर्सो का प्रवेश परीक्षा कार्यक्रम भी जल्द जारी किया जाएगा।

 

पहले चरण की जारी प्रवेश परीक्षा की तिथि के अनुसार 28 सितंबर को बीटेक, बीए ऑनर्स, बिवोक, बीबीए एलएलबी, बीकॉम ऑनर्स, बीएड, बीएससी ऑनर्स, बीलिब, सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा व अमेठी कैम्पस के बीसीए, बीए, बीकॉम व पीएचडी, एमफिल के कुछ विषयों की प्रवेश परीक्षा होगी।

 

प्रवेश समन्वयक प्रो. कुशेंद्र मिश्रा ने बताया कि पहली व दूसरी पाली में लगभग 10 हजार 400 विद्यार्थी शामिल होंगे। प्रवेश परीक्षा राजधानी समेत 35 शहरों में होगी। राजधानी में पांच केंद्रों पर परीक्षा होगी। प्रवेश पत्र 22 सितंबर से उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही बचे हुए पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा की तिथि भी जारी कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीएयू ने अगस्त में ही पूरी कर ली थी तैयारी 

विवि ने अगस्त में ही अपनी प्रवेश आवेदन प्रक्रिया लगभग पूरी कर ली थी, लेकिन बढ़ते कोरोना संक्रमण व कुछ अन्य कारण से प्रवेश परीक्षा के आधार पर प्रवेश हो या मेरिट के आधार पर यह तय करने में काफी समय लग गया। इसके बाद कार्यदायी एजेंसी की ओर से भी डेट मिलने में काफी समय लग गया।
 
जिसकी वजह से प्रवेश परीक्षा का आयोजन काफी पिछड़ गया। वहीं राजधानी के कई कॉलेजों में स्नातक प्रवेश शुरू हो गए हैं। गौरतलब है कि इस साल विश्वविद्यालय में काफी अच्छे आवेदन हुए हैं। यहां यूजी, पीजी व सर्टिफिकेट कोर्स की 3720 सीटों के सापेक्ष इस बार 29 हजार 440 आवेदन हुए हैं। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें