मामले की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक गुडंबा, इंदिरानगर टीम के साथ पहुंचे। वहीं, क्षेत्राधिकारी गाजीपुर दीपक कुमार सिंह भी पहुंच गए। उन्होंने बताया कि पांच घंटे बाद तीन किमी दूर पिकनिक स्पॉट के निकट काजल का शव मिला। बच्चियों की तलाश में पांच गोताखोर लगाए गए थे।
वहीं, उमाशंकर सिंह के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के इंदिरानगर स्टेशन का दस्ता भी जुटा था। टीम ने रात करीब आठ बजे तक रागिनी की तलाश की, लेकिन अंधेरा होने से सफलता न मिली।
पुलिस बृहस्पतिवार सुबह फिर तलाश कर रही है। वहीं, काजल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हादसे का मुकदमा दर्ज कर लिया है।