फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोमती नदी में नहाने गईं दो किशोरियों की डूबकर मौत, दो को सुरक्षित निकाला

Thu, 12 Jul 2018 11:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : file photo
विज्ञापन

लखनऊ के मड़ियांव के घैलापुल के पास गोमती नदी में बृहस्पतिवार को नहाने गई चार किशोरियां डूब गई। चारों को डूबता देख नदी के किनारे टहल रहे एक युवक ने छलांग लगा दी। उसने दो किशोंरियों को बचाकर बाहर निकाला। जबकि सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो किशोरियों के शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दुबग्गा सब्जी मंडी के पास झोपड़ी में  शबनम और नसरीन अपने परिवार के साथ रहती हैं। दोनों मंडी में सब्जी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करती हैं। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 2.30 बजे चांदनी (12), उसकी बहन रीना (5), सहेली सबा (10) और रोशनी (11) टेंपो में बैठकर घैला पुल पहुंची। चारों गोमती नदी में नहाने के लिए उतर गई।

स्थानीय लोगों के मुताबिक नदी में नहाते समय चारो किशोरियां डूबने लगी। ये देखकर नदी में दूसरी तरफ नहा रहे युवक विश्वकर्मा ने बहादुरी का परिचय देते हुए रोशनी और रीना को बचा लिया पर सबा और चांदनी गहरे पानी में डूब गईं। गोताखोरों की मदद से दो घंटे के प्रयास के बाद किशोरियों के शव को बाहर निकाला जा सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें