फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो बहनों को शोहदे कर रहे परेशान

Thu, 10 Oct 2024 06:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव इलाके में रहने वाली दो बहनों को दो शोहदे दो साल से परेशान कर रहे हैं। आते-जाते रास्ता रोककर छेड़खानी करते हैं। उनकी मां ने आठ अक्तूबर को आरोपी कमलाकर व सुमित के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उनके अनुसार चार अक्तूबर को शोहदे घर के बाहर बेटियों का नाम लेकर फब्तियां कस रहे थे। दोनों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।
विज्ञापन


छींटाकशी के विरोध पर युवक को पीटा
लखनऊ। कैंट में राह चलती युवतियों पर फब्तियां कसने का विरोध करने पर तीन शोहदों ने बनिया मोहाल निवासी यश केसरवानी के सिर पर डंडे से हमला कर दिया। घटना आठ अक्तूबर की दोपहर एक बजे की है। हमले में युवक के सिर पर चोट लगी। उसने कैंट थाने में केस दर्ज कराया है। एसओ गुरप्रीत कौर का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों के बारे में पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें