फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: चुनाव से पहले दो और नए पुलिस कमिश्नरेट की उम्मीद, इन चार जिलों को लेकर लग रहे कयास

Wed, 10 Nov 2021 10:39 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी डीजीपी मुख्यालय ने प्रदेश के मौजूदा चारों पुलिस कमिश्नरेट से रिपोर्ट मांगी है। कयास लगाए जा रहे हैं कि प्रदेश में दो और पुलिस कमिश्नरेट बनाए जा सकते हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में दो और पुलिस कमिश्नरेट बनाए जाने की उम्मीदें फिर से जग गई हैं। डीजीपी मुख्यालय ने मौजूदा चारों पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ, नोएडा, वाराणसी और कानपुर से पुलिस आयुक्त प्रणाली को लेकर एक रिपोर्ट मांगी है। इसके बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि जल्द ही कम से कम दो और शहरों में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू हो सकती है।

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डीजीपी मुख्यालय ने पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद से उसके असर, खामियों, सकारात्मक पहलुओं, सुधारों और उसकी गुंजाइश को लेकर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। माना जा रहा है कि यह कवायद मेरठ, आगरा, गाजियाबाद और प्रयागराज में से किसी दो शहरों में पुलिस कमिश्नरेट बनाए जाने को लेकर की जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले भी पुलिस अधिकारियों की कॉन्फ्रेंस में अधिक आबादी वाले शहरों में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू करने की बात कह चुके हैं। 20 से 22 नवंबर को लखनऊ में डीजीपी कॉन्फ्रेंस प्रस्तावित है, जिसमें खुद प्रधानमंत्री आ रहे हैं। इस अवसर पर प्रदेश सरकार उन्हें कम से कम दो और पुलिस कमिश्नरेट का तोहफा देने की कोशिश कर रही है। हालांकि अधिकारी नई कमिश्नरेट के लिए काबिल अफसरों की कमी का हवाला देते रहे हैं, लेकिन अभी तक की चार पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के सकारात्मक परिणाम को देखते हुए राज्य सरकार इसे कम से कम दो और शहरों में बढ़ाने पर गंभीरता से विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें