गोंडा में पुलिस ने 190 देसी हथगोलों के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए शातिरों ने बताया कि विधानसभा चुनाव में बेचने के लिए ये हथगोले कानपुर से खरीदकर लाए थे।
विज्ञापन
2 of 4
बरामद हुआ विस्फोटक
- फोटो : amar ujala
जानकारी के मुताबिक कौडिया थाना क्षेत्र के दुबहा बाजार चौकी प्रभारी भरत यादव ने बताया कि शुक्रवार को उन्हें क्षेत्र में बड़े पैमाने पर गोला बारूद भेजे जाने की सूचना मिली थी।
इस सूचना के बाद उन्होंने स्वाट टीम प्रभारी अतुल चतुर्वेदी के साथ शुक्रवार शाम को दुबहा बाजार के पास दो संदिग्ध लोगों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से एक बोरे में 190 देसी हथगोले बरामद हुए।
विज्ञापन
3 of 4
बरामद हुआ विस्फोटक
- फोटो : amar ujala
पकड़े गए दोनों आरोपी अख्तर और अब्दुल कलाम उर्फ भूरे दुबहा बाजार के रहने वाले हैं। पुलिस पूछताछ में दोनों कि ये हथगोले वह चुनाव में बेचने के लिए कानपुर से लाए थे।
थानाध्यक्ष कौडिया मनोज कुमार राय ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इन्हें एक दल के नेता ने भाड़े पर बुक किया था। पुलिस गिरफ्तार शातिरों से पुलिस पूछताछ में जुटी है।