फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफ के घर डाका, शोर मचाने पर सर्राफ व उसके दोस्तों को इंजेक्शन लगाया 

Fri, 13 Jan 2017 09:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
1 of 5
डकैती के बाद जांच करते पुलिसकर्मी
मेरठ में नौचंदी क्षेत्र की पॉश कालोनी जयदेवीनगर में बृहस्पतिवार तड़के हथियार बंद बदमाशों ने सर्राफ व्यापारी के घर में डकैती की सनसनीखेज वारदात कर दी। विरोध करने पर बदमाशों ने सर्राफ, उसके रिश्तेदार और दोस्त को नशीला इंजेक्शन लगाया।
विज्ञापन

बदमाशों ने दोनों को लगाया बेहोशी का इंजेक्शन

2 of 5
पुलिस को जानकारी देता युवक
​जयदेवीनगर बी-8 निवासी नूतन शर्मा के मकान में सर्राफा व्यापारी राकेश कुमार निवासी आगरा अपनी पत्नी कुसुम और चार बच्चों के साथ किराये पर रहते है। राकेश व उनके साले बबलू की पार्टनरशिप में सर्राफा बाजार नील वाली गली में दुकान है। बृहस्पतिवार सुबह 4:30 बजे व्यापारी राकेश उठकर शास्त्रीनगर स्थित गोल मंदिर में पूजा करने गए।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सीओ सिविल लाइन

3 of 5
घर में जांच करती पुलिस
मार्निंग वाक कर सुबह 5:30 बजे राकेश वापस लौटे, तभी गेट पर नकाबपोश छह बदमाशों ने उनको गनपाइंट पर लिया। बदमाश राकेश को साथ लेकर मकान में अंदर घुस गए। बदमाशों ने राकेश की पत्नी कुसुम, साले बबलू और आगरा से आए उनके दोस्त राकेश सिंह को बदमाशों ने बंधक बना लिया। बदमाशों ने कुसुम व उसके चार साल के बच्चे को एक कमरे में व तीनों युवक दूसरे कमरे में बंद कर दिए। जबकि बच्चों के तीसरे कमरे की बदमाशों ने बाहर से कुंडी लगा दी।

लोकप्रिय अस्पताल में चल रहा इलाज

4 of 5
वारदात के बाद पहुंची पुलिस
बदमाशों ने करीब पौने घंटे उनका मकान खंगाला। जहां से बदमाशों ने तीन लाख रुपये कैश, 900 ग्राम सोने के जेवरात और अन्य सामान लूट लिया। उसके बाद बदमाश मकान से बाहर से कुंडी लगाकर फरार हो गए। बदमाश बार बार गोली मारने की धमकी दे रहे थे। जिस पर व्यापारी बदमाशों के सामने हाथ जोड़कर खड़े थे कि गोली मत चलाना। बदमाश वारदात करने के बाद तीनों लोगों को नशीला इंजेक्शन लगाए। बदमाश पैदल ही आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती तीनों युवक

5 of 5
अस्पताल में भर्ती तीनों युवक
पुलिस का मानना कि बदमाशों ने काफी दूर एक कार खड़ी की थी। वारदात के बाद बदमाश उसकी कार में बैठकर फरार हुए है। एसपी सिटी आलोक प्रियदर्शी के मुताबिक व्यापारी राकेश सप्ताह में एक दिन मंदिर और मार्निंग वाक पर जाते थे। राकेश जब बाजार सामान खरीदने जाते, तभी मंदिर में पूजा करने जाते थे। इससे साफ जाहिर कि बदमाशों को जानकारी थी कि राकेश बृहस्पतिवार सुबह मंदिर जायेंगे। कॉलोनी भी पॉश है और सिर्फ एक गेट से एंट्री है। पुलिस वारदात की जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें