फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ट्रैक्टर की टक्कर से दो लड़कियां घायल, हालत गंभीर

Mon, 01 Sep 2025 02:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिस के कब्जे में ट्रैक्टर।
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। महिगवां के नरोसा गांव में पानी की टंकी के पास शनिवार शाम नित्यक्रिया के लिए जा रहीं दो लड़कियां ट्रैक्टर की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों घायलों को परिजनों की मदद से पुलिस ने निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया है। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने चालक अजय को गिरफ्तार कर ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक महिंगवा राम कुमार गुप्ता ने बताया कि घायलों में बीकेटी देवरी रुखारा निवासी लक्ष्मी (20) नरोसा निवासी मौसा मुरली के घर आई थीं। उनके साथ मुरली की बेटी रीमा (15) भी थी। हादसे में दोनों को गंभीर चोट आई है। पुलिस ने आरोपी चालक अजय निवासी पुर अटरिया सीतापुर को गिरफ्तार कर लिया है। ट्रैक्टर को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें