फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मनबढ़ ठग ने आईजी पीएसी को डिजिटल अरेस्ट करने का किया प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। साइबर जालसाज कितने मनबढ़ है इसका अंदाजा ठगी के प्रयास की ताजा घटना से लगाया जा सकता है। साइबर ठग ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बता कर आईजी पीएसी किरीट राठौर को डिजिटल अरेस्ट करने का प्रयास किया। आईजी ठग के फेंके गए जाल में फंसने से बच गए। उन्होंने महानगर थाने में बृहस्पतिवार को एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

आईजी के मुताबिक बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब तीन बजे उनके सीयूजी नंबर पर अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने उनसे पूछा कि क्या आप भोलानाथ बोल रहे हो। उनके मना करने पर कॉलर ने अपना परिचय जम्मू कश्मीर में पहलगांव पुलिस स्टेशन में तैनात इंस्पेक्टर रणजीत कुमार बताया। आई ने कहा कि ठग ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुम्हारे सीयूजी नंबर से आतंकवादियों से बात की जा रही है। आरोपी ने डिजिटल अरेस्ट करने के उन्हें अर्दब में लेने की कोशिश की। हालांकि, आईजी सतर्क हो गए। उन्होंने जैसे ही ठग को अपना परिचय दिया वह उनसे अभद्रता करने लगा और कॉल काट दी। आईजी ने आशंका जताई कि आरोपी ने पहले भी कई लोगाें को डिजिटल अरेस्ट कर उनसे वसूली की होगी। उन्होंने महानगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्र के मुताबिक जिस नंबर से कॉल आई थी, उसका ब्योरा खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें