फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेसमेंट के गड्ढे में बारिश का पानी भरा, दो बच्चों की डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव इलाके में बृहस्पतिवार को बेसमेंट के लिए खुदे गड्ढे में मूसलाधार बारिश से पानी भर गया। पल्टन छावनी के दो किशोरों ने नहाने के लिए गड्ढे में छलांग लगा दी। गहराई ज्यादा होने के कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने गोताखोंरों की मदद से दो घंटे में दोनों के शव बाहर निकलवाए। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, पल्टन छावनी सीतापुर रोड में फूलचंद गुप्ता परिवार सहित रहकर कबाड़ का काम करते हैं। पड़ोस में सब्जी का ठेला लगाने वाले उन्नाव निवासी सहदेव गुप्ता का परिवार भी रहता है। फूलचंद का बेटा अनुज (14) व सहदेव का बेटा सुंदरम (15) सुबह 11 बजे नहाते हुए मोहिबुल्लापुर स्टेशन के पास पहुंच गए, जहां खुदे बेसमेंट में ज्यादा पानी भरा था। इसमें नहाते वक्त दोनों डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरों की तलाश शुरू की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसके बाद गोताखोरों की मदद से दो घंटे की तलाश के बाद किशोरों के शव बाहर निकाले गए। पुलिस के मुताबिक, तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
हाल में ही खोदा गया था बेसमेंट
स्थानीय लोगों के मुताबिक, हाल ही में बिल्डिंग बनाने के लिए बेसमेंट की खुदाई हुई थी। आरोप लगाया कि खुदाई से पहले मकान मालिक ने सुरक्षा के इंतजाम नही कराए। अगर बेसमेंट के बाहर रोड पर कुछ रखवा देते तो बच्चे नहीं डूबते। दोनों बच्चों के परिवारीजनों ने मकान मालिक के ऊपर कार्रवाई कराने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें