फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर गड्ढे में सूखे पेड़ से टकराई बाइक, सगे भाइयों की मौत

Wed, 18 Dec 2024 06:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले के इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ पर हुए एक दर्दनाक हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। बाइक अनियंत्रित होकर सूखे पेड़ से टकरा गई।
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक व घायल दोनों भाई। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली मोड़ पर बुधवार सुबह अनियंत्रित होकर बाइक सवार सगे भाई 10 फीट गहरे गड्ढे में चले गए। वहां सूखे पेड़ से टकराने से मोटरसाइकिल सवार बड़े भाई की वहीं पर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल दूसरे छोटे भाई की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। सगे भाइयों की मौत के बाद कोहराम मच गया।

विज्ञापन


खरगूपुर के परशुरामपुर निवासी रामनारायन यादव का मंझला बेटा अजय यादव (35) बुधवार को गोरखधाम एक्सप्रेस से पंजाब के भटिंडा शहर से गोंडा वापस लौटा था। सुबह करीब 11:30 बजे रामनारायन का छोटा बेटा दिलीप (27) अपनी मोटरसाइकिल (बुलेट) से उसे इटियाथोक से लेने गया। इटियाथोक-खरगूपुर मार्ग पर बेंदुली तीव्र मोड़ पर लौटते समय उनकी मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर 10 फीट गहरे गड्ढे में चली गई, जहां सूखे पेड़ में टकराने से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। इस दौरान दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना पर आई पुलिस युवकों के परिजनों को सूचना देने के बाद एबुलेंस की मदद से इटियाथोक सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टरों ने देखते ही अजय यादव को मृत घोषित कर दिया। जबकि उनके छोटे भाई दिलीप की जिला मुख्यालय के एक निजी अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


इटियाथोक के प्रभारी निरीक्षक शेषमणि पांडेय ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे। सिर समेत शरीर पर गंभीर चोटें आईं। अत्यधिक खून बह गया। ऐसे में अस्पातल ले जाते समय दोनों भाईयों की मौत हो गई। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें