फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली कहासुनी के बाद ट्रक चालक की हत्या, साथी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर इलाके में बुधवार रात को मामूली विवाद के बाद ट्रक चालक मान सिंह (50) की सिर पर वार कर हत्या कर दी गई। उसका खून से लथपथ शव कैलाश विहार कॉलोनी के बाहर बृहस्पतिवार सुबह मिला। पुलिस ने हत्या के आरोप में उसके साथी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मान सिंह बुधवार को अपने भतीजे के नवनिर्मित भवन के गृह प्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए आया था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर संतोष कुमार आर्य के मुताबिक, मूलरूप से प्रतापगढ़ के जेठवारा का निवासी मान सिंह ट्रक चालक था। वह कानपुर में चकेरी में मंगला विहार कॉलोनी में रहते थे। बुधवार को मान सिंह के भतीजे संदीप सिंह के नवनिर्मित घर का गृहप्रवेश समारोह था। संदीप बीएसएफ में है। उसकी तैनाती पश्चिम बंगाल में है। गृहप्रवेश समारोह में शामिल होने के लिए उसके चाचा मान सिंह भी पहुंचे थे। रात में खाना-पीना करने के बाद मान सिंह अपने ट्रक पर सोने चला गया। वहां उसकी अपने साथी रामचंद्र से किसी बात पर कहासुनी हो गई।
आरोप है कि इसी से नाराज होकर रामचंद्र ने उसके सिर पर बल्ली से कई वार कर दिए। वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया और मौके पर ही मौत हो गई। सुबह स्थानीय लोगों ने ट्रक के पास मान सिंह का खून से लथपथ शव देख पुलिस को सूचना दी। संदीप सिंह ने शव की शिनाख्त अपने चाचा मान सिंह के रूप में की। पुलिस ने साथी ट्रक चालक रामचंद्र को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, ट्रक के केबिन में सोने के दौरान मान सिंह का रामचंद्र से झगड़ा हुआ था। रामचंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। मौके से बल्ली और डंडा भी बरामद कर लिया है। रामचंद्र से पूछताछ की जा रही है। मान सिंह के परिवार में पत्नी संजू सिंह, बेटी कोमल, शीतल और बेटा अंश है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें