फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगा बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा: रेलवे स्टेशनों पर फिर मिलेगा एक रुपये में स्वच्छ पानी

Sat, 11 Jun 2022 06:25 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आईआरसीटीसी से संचालन छीन लिया गया है। अब इसकी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन संभालेगा। इस फैसले से चारबाग, लखनऊ जंक्शन सहित दो सौ से अधिक स्टेशनों पर फिर सस्ता पानी मिलेगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारबाग व लखनऊ जंक्शन समेत अन्य रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ से एक रुपये में मिलने वाला मिनरल वाटर जल्द ही दोबारा मिलना शुरू होगा। यात्रियों को महंगा बोतलबंद पानी नहीं खरीदना पड़ेगा। इसकी तैयारियां रेलवे बोर्ड स्तर पर की गई हैं। खास बात यह है कि अभी तक वाटर बूथ की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी के पास थी, लेकिन अब रेलवे प्रशासन इन्हें संभालेगा।

विज्ञापन


रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सस्ता, किफायती मिनरल वाटर उपलब्ध कराने के लिए वाटर बूथ लगाने का खाका रेलवे बोर्ड ने तैयार किया था, जिसके तहत आईआरसीटीसी को बूथ लगाने की जिम्मेदारी सौंपी गई। आईआरसीटीसी प्रशासन ने चारबाग रेलवे स्टेशन, लखनऊ जंक्शन सहित दो सौ से अधिक रेलवे स्टेशनों पर वाटर बूथ लगाए, जो यात्रियों को बहुत पसंद आए। लेकिन कोविड के चलते लॉकडाउन हुआ तो बूथ बंद हो गए, जिसके बाद इन बूथों को दोबारा नहीं शुरू किया जा सका। लेकिन अब यात्रियों की डिमांड पर रेलवे बोर्ड इन बूथों को दोबारा शुरू करने की तैयारी में है।

रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया कि पहले इन बूथों को चलाने की जिम्मेदारी आईआरसीटीसी को दी गई थी, जबकि अब इन्हें सम्बंधित स्टेशनों का रेलवे प्रशासन चलाएगा। इसके लिए पॉलिसी स्तर पर बदलाव किए जा रहे हैं। रेलवे स्टेशनों से पुरानी मशीनों को हटाने का काम भी शुरू किया जा चुका है।
विज्ञापन


इसलिए बंद हुए थे बूथ: आईआरसीटीसी अधिकारियों ने बताया कि चारबाग, लखनऊ जंक्शन सहित दो सौ से अधिक बूथ स्टेशनों पर लगवाए गए थे। इसमें पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशनों पर 43, उत्तर रेलवे में 66 व उत्तर मध्य रेलवे में 85 से अधिक बूथ लगवाए गए थे। जिस पार्टी को यह जिम्मेदारी सौंपी गई थी, उसने खुद को दिवालिया घोषित कर दिया और आईआरसीटीसी को दी जाने वाली लाइसेंस फीस को अटका दिया, जोकि करीब तीन करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन


यह है रेट
मात्रा             बगैर बोतल        बोतल सहित
300 एमएल     1 रुपये           2 रुपये प्रति ग्लास
आधा लीटर      3 रुपये          5 रुपये
एक लीटर        5 रुपये          8 रुपये
दो लीटर         8 रुपये          12 रुपये
पांच लीटर       20 रुपये         25 रुपये

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें