फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Organ Donation: ब्रेन डेड मरीज के परिजनों की सहमति लेकर कराया गया अंगदान, लिवर, कॉर्निया व किडनी दी

Sat, 11 Jun 2022 04:27 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

ब्रेन डेड मरीज के परिजनों से अनुमति लेकर एसजीपीजीआई व केजीएमयू में ऑर्गन डोनेशन करवाया गया। परिजनों को समझाया गया जिसके बाद वह तैयार हो गए।
विज्ञापन
एसजीपीजीआई मैं भर्ती मरीज के लिए किडनी ले जाती चिकित्सकों की टीम। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसजीपीजीआई और केजीएमयू की टीम ने ब्रेन डेड मरीज के परिजनों की सहमति लेकर ऑर्गन डोनेशन कराया। लिवर और कार्निया का ट्रांसप्लांट केजीएमयू करेगा जबकि दोनों किडनी ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एसजीपीजीआई भिजवाई गई हैं।

विज्ञापन


सड़क दुर्घटना में घायल होने के बाद केजीएमयू के ट्रामा सेंटर में भर्ती मरीज शुक्रवार को ब्रेन डेड हो गया। केजीएमयू के काउंसलरों की टीम ने परिजनों से संपर्क किया और अंगदान के लिए प्रेरित किया। काफी समझाने बुझाने के बाद परिजन तैयार हुए।

केजीएमयू और एसजीपीजीआई की संयुक्त टीम ने मरीज से उसके आर्गन डोनेट कराए। मरीज से मिले कार्निया और लिवर का ट्रांसप्लांट केजीएमयू अपने यहां भर्ती मरीज में करेगा। जबकि दोनों किडनी का ट्रांसप्लांट एसजीपीजीआई में भर्ती मरीज में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजीएमयू से एसजीपीजीआई तक आर्गन ले जाने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया। दोनों संस्थानों में ऑर्गन ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें