फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठ पूजा के लिए आज और कल बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। शहर में रविवार को छठ पूजा के कई आयोजन होंगे। इसके मद्देनजर रविवार को दोपहर 12 बजे से रात 12.00 बजे तक और सोमवार को रात तीन बजे से दोपहर 12 बजे तक यातायात व्यवस्था बदली रहेगी। इमरजेंसी की स्थिति में पुलिस एंबुलेंस, शव वाहन और फायर ब्रिगेड को निकलवाएगी।
विज्ञापन


हजरतगंज में ट्रैफिक व्यवस्था

- चिरैयाझील तिराहे से लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ कोई भी यातायात नहीं जा सकेगा।
- सिकंदरबाग चौराहे से महानगर की तरफ जाने वाला सामान्य यातायात संकल्प वाटिका कटिंग से चिरैयाझील तिराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।

- 1090 चौराहे से पीएनटी (बालू अड्डा) चौराहा, बैकुंठधाम तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से सामान्य यातायात, रोडवेज बसे व सिटी बसे लक्ष्मण मेला मैदान की ओर नहीं जा सकेंगी।
विज्ञापन

- कैसरबाग बस अड्डा से चिरैयाझील तिराहा, संकल्प वाटिका ओवरब्रिज की तरफ से 1090 चौराहा की ओर रोडवेज बसे नहीं जा सकेंगी।

- समतामूलक चौराहे से बैकुंठधाम तिराहा, लक्ष्मण मेला मैदान की तरफ रोडवेज, सिटी बसे और सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

महानगर में ट्रैफिक व्यवस्था
- नदवा बंधा मोड़ से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- इक्का तांगा स्टैंड से झूलेलाल पार्क की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- आईटी चौराहे से हनुमान सेतु मंदिर, सुभाष चौराहे की ओर सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।

- नया पक्का पुल से सामान्य यातायात बंधा मार्ग होते हुए बैरल नंबर- 2 की तरफ नहीं जा सकेगा।
- खदरा व फैजुल्लागंज से सामान्य यातायात नया पक्कापुल की तरफ नहीं जा सकेगा।

- नदवा बंधा यू-टर्न व हनुमान सेतु मंदिर चौराहा से सामान्य यातायात डालीगंज इक्का तांगा चौराहे की तरफ नहीं जा सकेगा।

चौक क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था
- रूमीगेट पुलिस चौकी चौराहे से सामान्य यातायात कुड़िया घाट की तरफ नहीं जा सकेगा।

- नया पक्का पुल से कुड़ियाघाट की तरफ सामान्य यातायात नहीं जा सकेगा।
- कैसरबाग बस अड्डा से सीतापुर जाने वाले रोडवेज बसें कुड़ियाघाट होकर नहीं जा सकेंगी।

- घैला पुल से ग्रीन कॉरीडोर मार्ग से कुड़ियाघाट की तरफ यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
- राष्ट्रीय प्रेरणास्थल चौराहे से कोई भी यातायात कुड़ियाघाट की तरफ नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें