फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लाइव डेमो से व्यापारियों ने जाने आग से बचाव के उपाय

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद व्यापारी।
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ व्यापार मंडल की ओर से लाटूश रोड स्थित कार्यालय में शनिवार को अग्नि सुरक्षा जागरूकता संवाद कार्यक्रम हुआ। मकसद व्यापारियों को आग से बचाव के उपायों और अग्निशमन उपकरणों के सही इस्तेमाल के लिए जागरूक करना था। व्यापारी नेता अमरनाथ मिश्र के नेतृत्व में मुख्य अग्निशमन अधिकारी अंकुश मित्तल व चौक केंद्र के पुष्पेंद्र यादव ने व्यापारियों को लाइव डेमो दिखाया।
विज्ञापन

अमरनाथ मिश्र ने प्रतिष्ठानों, कर्मचारियों और करोड़ों रुपये की संपत्ति की सुरक्षा पर जोर दिया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने आश्वस्त किया कि व्यापारियों को आवश्यक सुरक्षा मानकों के पालन के लिए पर्याप्त समय और पूरा सहयोग दिया जाएगा। इससे सभी प्रतिष्ठान सुरक्षित वातावरण में संचालित हो सकेंगे। वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा ने कहा कि अग्नि सुरक्षा नियमों का पालन करना प्रत्येक व्यापारी की जिम्मेदारी है। राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों में अग्निशमन उपकरणों की नियमित जांच और रखरखाव की आवश्यकता बताई। अनिल विरमानी ने प्रशासन और व्यापारी संगठनों के बीच समन्वय को सुरक्षित व्यापारिक वातावरण के निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें