फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सड़क हादसे में घायल डिप्टी एसपी ने दम तोड़ा

Sun, 05 Jul 2026 02:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मायाराम रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सड़क हादसे में घायल 35वीं बटालियन पीएसी में तैनात डिप्टी एसपी मायाराम रावत (59) की शनिवार को मौत हो गई। निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

वह बाराबंकी के भिलवल गौरिया का पुरवा गांव के रहने वाले थे और परिवार के साथ कल्याणपुर में रहते थे। मायाराम के बेटे अभिषेक ने बताया कि 12 जून को पिता रिश्तेदार से मिलने कार से पीजीआई अस्पताल जा रहे थे। तेलीबाग के पास कार के आगे चल रहे डाला चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। इससे उनकी कार डाला से टकरा गई थी। इंस्पेक्टर धीरेंद्र कुमार सिंह के अनुसार, परिजनों ने मामला दर्ज कराया है। डाला कब्जे में लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें