फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भाजपा की जबरदस्त जीत, राजस्व न्यायालय खुलने के दिए निर्देश

Sat, 03 Jul 2021 06:27 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी में पूरे दिन लोगों की नजर जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव पर लगी रहीं जिसमें भाजपा ने भारी-भरकम जीत दर्ज की है। वहीं, कोरोना से हालात सामान्य होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व न्यायालय खोलने व थाना व तहसील दिवस मनाने के आदेश दिए हैं। पढ़ें आज की सभी खबरें:
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में शनिवार को पूरे दिन जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर सरगर्मियां रहीं। जिसमें भाजपा ने जबरदस्त जीत हासिल की है। भाजपा ने 67 सीटों पर एकतरफा जीत दर्ज की है। इसे भाजपा की बड़ी सफलता माना जा रहा है। वहीं, प्रदेश में कोरोना की स्थिति नियंत्रण में होती देख मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व न्यायालय खोलने के भी आदेश दे दिए हैं। यहां पढ़ें आज की सभी खबरें:

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: भाजपा ने सपा का रिकॉर्ड तोड़ा, 75 में से 67 सीटों पर दर्ज की जीत
यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में भाजपा ने सपा का रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए 75 में से 67 जिला पंचायत अध्यक्ष की सीटों पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाना शुरू कर दिया है। बता दें कि 2015 में तत्कालीन सपा सरकार में हुए चुनाव में सपा ने 63 सीटों पर जीत दर्ज की थी। यहां पढ़ें पूरी खबर

यूपी में राजस्व न्यायालय शुरू करने के निर्देश, थाना व तहसील दिवस भी होंगे आयोजित
यूपी में कोरोना महामारी से हर दिन बेहतर हो रहे हालात को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व न्यायालयों की गतिविधियों को पुनः प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं। इसी प्रकार, थाना दिवस और तहसील दिवस के आयोजन की अनुमति भी दे दी गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: आप सांसद संजय सिंह ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से की मुलाकात
यूपी में जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए मतदान हो रहा है जिसके परिणाम शनिवार शाम तक आ जाएंगे। वहीं, इसके साथ अन्य राजनीतिक गतिविधियां भी जारी हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी मुकेश साहनी की वीआईपी, बोले- मैं बाजीगर हूं, हारकर भी जीतता हूं
बिहार की एनडीए सरकार में मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि यूपी के विधानसभा चुनाव में विकासशील इंसान पार्टी निषाद बाहुल 160 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, संजय निषाद के बारे में उन्होंने कहा कि वो तो हमारे भाई हैं। वह जब भी हमारे साथ आएंगे, उनका स्वागत है। अगर उन्हें खून की जरूरत होगी तो वो भी हम देंगे। यहां पढ़ें पूरी खबर

दो दिवसीय दौरा: लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, एयरपोर्ट पर मंत्रियों ने किया स्वागत
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंच गए हैं। अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंचने पर प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने उनका स्वागत किया। यहां से वह दिलकुशा गार्डेन स्थित अपने आवास पर पहुंचे। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें