यूपीएटीएस ने लखनऊ में आतंकियों की तलाश में बुधवार को छापेमारी की और तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार कर लिया। ये सभी अलकायदा से जुड़े हुए थे। इसके अलावा, प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में नजर आ रहा है। बीते 24 घंटे में सिर्फ 90 नए संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने योगी सरकार पर चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाते हुए हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। यहां पढ़ें, आज की प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
एटीएस ने अलकायदा से जुड़े तीन और आतंकियों को किया गिरफ्तार, शकील को हिरासत में लेकर की पूछताछ
यूपीएटीएस ने अलकायदा से जुड़े तीन और आतंकवादियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। ये तीनों लखनऊ के ही रहने वाले हैं। गिरफ्तार हुए आतंकियों के नाम शकील, मोहम्मद मुस्तकीम और मुईद है। इन्हें पूछताछ के लिए एटीएस मुख्यालय बुलाया गया था। एटीएस को मिनहाज और मशीरुद्दीन से पूछताछ में इन तीनों के बारे में जानकारी मिली है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के सिर्फ 90 मरीज मिले, प्रदेश में अब सिर्फ 1428 मामले सक्रिय
यूपी में कोरोना संक्रमण अब खत्म होने की ओर बढ़ रहा है। प्रदेश में बीते 24 घंटे में सिर्फ 90 संक्रमित ही मिले हैं। प्रदेश में अब सिर्फ 1428 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। इस तरह आबादी के हिसाब से देश का सबसे बड़ा राज्य होने के बावजूद कुल सक्रिय मामलों में उत्तर प्रदेश देश में 19वें नंबर पर है।
यहां पढ़ें पूरी खबर
आप नेता संजय सिंह ने मंत्री-अफसरों के खिलाफ दी तहरीर, बोले- 10-10 लाख के चिकित्सकीय उपकरण 35 लाख में खरीदे गए
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने यूपी सरकार के मंत्रियों व अफसरों पर चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाते हुए लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि अगर इस पर कार्रवाई न हुई तो वो कोर्ट जाकर मामले को उठाएंगे।
यहां पढ़ें पूरी खबर
पंचायत चुनाव के दौरान जान गंवाने वाले 2020 कर्मचारियों के परिजनों को मिलेगा मुआवजा
यूपी में संपन्न हुए पंचायत चुनाव में ड्यूटी के दौरान कोविड-19 से जान गंवाने वाले 2020 कर्मचारियों के परिजनों को प्रदेश सरकार मुआवजा देगी। इस संबंध में आदेश जारी कर दिए गए हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर
बीएड: प्रवेश परीक्षा के लिए कोविड टीकाकारण प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं, हेल्पलाइन पर अभ्यर्थियों ने पूछे सवाल
उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा 2021 के अभ्यर्थियों की शंकाओं को दूर करने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय हेल्पलाइन चला रहा है। इस पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने के लिए कोविड टीकाकरण को लेकर सवाल पूछे हैं।
यहां पढ़ें पूरी खबर