फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता रद्द, मोदी 11 दिसंबर को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे शुभारंभ

Thu, 09 Dec 2021 08:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को बलरामपुर में एक रैली को संबोधित करेंगे और सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का लोकार्पण करेंगे।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फर्जी अंकपत्र के सहारे अगली कक्षा में दाखिला लेने वाले भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई है। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 11 दिसंबर को बलरामपुर में होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। यहां देखें, सभी प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी: भाजपा विधायक खब्बू तिवारी की विधानसभा सदस्यता समाप्त, फर्जी अंक पत्र के सहारे अगली कक्षा में लिया था प्रवेश
यूपी भाजपा के विधायक इंद्र प्रताप उर्फ खब्बू तिवारी को पांच साल की सजा होने के कारण उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म हो गई है। विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने बताया कि विधायक खब्बू तिवारी को सजा होने के कारण उनकी सदस्यता निरस्त की गई है। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी: मुख्यमंत्री योगी बोले- पीएम मोदी सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का करेंगे शुभारंभ, नौ जिलों को होगा फायदा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को सरयू नहर राष्ट्रीय परियोजना का शुभारंभ करेंगे। इस परियोजना से बहराइच से गोरखपुर तक नौ जिलों को लाभ होगा। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: अखिलेश यादव बोले- लाल रंग हनुमानजी का है, भाजपा को लाल टोपी का डर सता रहा है
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा नेताओं को लाल टोपी का डर सता रहा है। उन्हें अपना राजनीतिक अस्तित्व खतरे में लग रहा है। भाजपा की लाल बत्ती गुल होने वाली है। इस सच्चाई से भाजपा अच्छी तरह परिचित हो गई है। यही वजह है कि वह समाजवादी पार्टी पर अनर्गल आरोप लगाने लगी है। पढ़ें पूरी खबर

सवाल जवाब: नसीमुद्दीन सिद्दीकी बोले- कांग्रेस पर सवाल उठाने वाले याद रखें, पाकिस्तान को इंदिरा गांधी ने ही तोड़ा था
कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन और पूर्व कैबिनेट मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी कहते हैं, कांग्रेस और उसकी सरकारों पर सवाल उठाने वालों को याद रखना चाहिए कि पाकिस्तान को इंदिरा गांधी की सरकार ने ही तोड़ा था। उसे कहीं का नहीं छोड़ा। पढ़ें पूरी खबर

चित्रकूट धाम मंडल: 2017 के चुनाव में चली थी भगवा आंधी, अब इन पांच उपलब्धियों से सफलता दोहराने की चुनौती
चित्रकूटधाम मंडल का सियासी मिजाज 2017 में ऐसा बदला कि इससे पहले महज 2 सीटों पर जीती भाजपा ने यहां की सभी 10 सीटों पर भगवा परचम फहरा दिया। कांग्रेस-बसपा से 3-3 और सपा से उसने दो सीटें छीन लीं। यहां तक कि 2019 के उपचुनावों में भी भगवा खेमे का जलवा कायम रहा। पर, क्या ये जलवा 2022 में भी कायम रहेगा? पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें