यूपी के बाराबंकी में गुरुवार को हुए एक भीषण हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। हादसा देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट हुआ। वहीं, लखीमपुर हिंसा की जांच के लिए हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
Barabanki Accident News: ट्रक से भिड़ी डबल डेकर बस, 15 की मौत, 32 घायल, पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
बाराबंकी के देवा थाना क्षेत्र किसान पथ पर बाबुरहिया गांव के निकट गुरुवार सुबह किसान पथ पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आमने सामने ट्रक और बस की टक्कर होने के बाद चीख-पुकार मच गई। बस में कई यात्री सवार थे।
पढ़ें पूरी खबर
Lakhimpur Kheri Violence: न्यायिक जांच आयोग का गठन, रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार करेंगे जांच, दो महीने में देंगे रिपोर्ट
रविवार यानी तीन अक्तूबर को लखीमपुर खीरी में हुए बवाल की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन कर दिया गया है। हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज प्रदीप कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एकल सदस्यीय आयोग गठित किया गया है। आयोग दो महीने में अपनी रिपोर्ट देगा।
पढ़ें पूरी खबर
लखीमपुर कांड: प्रियंका गांधी का एलान, जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं होगा तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि जब तक गृह राज्यमंत्री का इस्तीफा नहीं हो जाता तब तक सत्याग्रह जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार मुआवजे की राशि से नहीं न्याय से संतुष्ट होंगे।
पढ़ें पूरी खबर
अवैध धर्मांतरण: गिरोह के सिंडिकेट से जुड़े एक और आरोपी को यूपी एटीएस ने किया गिरफ्तार
यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण मामले से जुड़े एक और आरोपी सरफराज अली जाफरी को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है। वह यूपी के अमरोहा का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के बाटला हाउस के ब्लाक सी में मकान लेकर रह रहा था।
पढ़ें पूरी खबर
Navratri 2021: नवरात्रि के पहले दिन माता के दर्शन करने मंदिर पहुंचीं प्रियंका गांधी, पूजा-अर्चना की, तस्वीरें
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार सक्रिय हैं। वह पार्टी और किसानों के मुद्दों पर अपनी आवाज उठा रही हैं। बुधवार को वह लखीमपुर खीरी में मृतक किसान के परिजनों से मिलीं और उनका दुख साझा किया। उन्होंने कहा कि जब तक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाता सत्याग्रह चलता रहेगा।
पढ़ें पूरी खबर