श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास की हालत में सुधार है। शुक्रवार दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज करने की तैयारी है। मेदांता हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह से उन्हें आक्सीजन सपोर्ट नहीं देना पड़ रहा है। पेशाब संबंधी संक्रमण भी कम हुआ है। अगर हालत में सुधार की स्थिति बनी रही तो उन्हें शुक्रवार डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। गौरतलब है कि महंत को सांस लेने में तकलीफ और पेशाब संबंधी संक्रमण होने पर तीन अक्तूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।