आयकर विभाग ने लोगों से समय से और सही कर भरने की अपील की है। विभाग ने अगले चार महीने में सात हजार करोड़ रुपये की वसूली का लक्ष्य रखा है। वहीं, भाजपा ने कई जातियों के विधायकों की सीट बदलने का निर्णय लिया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त बोले- चार माह में 7000 करोड़ वसूलेगा आयकर विभाग, सही और समय से करें भुगतान
आयकर विभाग के प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (यूपी पूर्वी) आशीष वर्मा ने कहा कि आयकर दाताओं से चार माह में 7000 करोड़ रुपये का राजस्व वसूलना है। इसलिए करदाता समय से और सही आयकर का भुगतान कर दें। जो करदाता आय छिपा करके कर की चोरी करेंगे तो वह फंसेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
बगावत रोकने के लिए विधायकों की सीट बदलेगी भाजपा, मौर्य-कुर्मी सहित कई जातियों के लिए बनी रणनीति
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रभावशाली विधायकों के टिकट काटने पर उनकी बगावत से आशंकित भाजपा उनकी सीट बदलने का रास्ता अपनाएगी। विधायकों को उनके ही जिले की किसी दूसरी सीट या दूसरे जिले से चुनाव लड़ाया जाएगा।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: यूके से वापस लौटा यात्री निकला कोरोना पॉजिटिव, ओमिक्रॉन वैरिएंट होने की आशंका
यूके से दुबई होते हुए मंगलवार को लखनऊ एयरपोर्ट पर पहुंचे यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। वहां पर डॉक्टरों की टीम उसकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं। ओमिक्रॉन वैरिएंट की आशंका को लेकर नमूना जीनोम सिक्वेसिंग के लिए केजीएमयू भेजा गया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: प्रियंका गांधी ने प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ की बैठक, रणनीति पर हुई चर्चा
कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की प्लानिंग और स्ट्रेटजी कमेटी के साथ बैठक की और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी चुनाव को लेकर चर्चा की।
पढ़ें पूरी खबर
आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर बोले- दलितों का फायदा सबने उठाया, भला किसी ने नहीं किया
आजाद समाज पार्टी भी विधानसभा चुनाव में ताल ठोकने को तैयार है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि आज की राजनीति में सभी की हिस्सेदारी नहीं है। वह कहते हैं कि धनतंत्र और परिवारवाद की बढ़ती राजनीति से यह हाल हुआ है।
पढ़ें पूरी खबर