फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा भेजी गईं टीमें, मायावती ने कहा- महापंचायत से भाजपा की नफरती राजनीति खिसकी

Mon, 06 Sep 2021 05:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

फिरोजाबाद, मथुरा व आगरा में डेंगू और अन्य वायरल बीमारियों के कारण विपक्ष के निशाने पर रही योगी सरकार ने जिलों में विशेषज्ञों की टीम भेजने का आदेश दिया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

 
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद में डेंगू व अन्य वायरल बुखार को नियंत्रित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेषज्ञों की टीम भेजने का आदेश दिया है। वहीं, मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर मायावती ने कहा कि इससे भाजपा की राजनीतिक जमीन खिसकी है। यहां पढ़ें सभी प्रमुख खबरें

विज्ञापन


डेंगू व वायरल की रोकथाम के लिए फिरोजाबाद, मथुरा और आगरा में काम करेंगी विशेषज्ञों की टीमें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आदेश दिया कि फिरोजाबाद में डेगूं व अन्य वायरल बीमारियों की रोकथाम के लिए अतिरिक्त बेड, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाइयां, जांच उपकरण आदि की व्यवस्था की गई है। आवश्यकतानुसार इसमें और बढ़ोतरी की जाए। पढ़ें पूरी खबर

किसान महापंचायत पर मायावती: कहा- सांप्रदायिक सौहार्द के नारों से भाजपा की नफरती राजनीति की जमीन खिसकी
बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत पर कहा कि महापंचायत में सांप्रदायिक सौहार्द के लिए लगाए गए अल्लाह हू अकबर और हर हर महादेव के नारों से भाजपा की नफरत से बोई हुई उनकी राजनीतिक जमीन खिसकने लगी है लेकिन इसने 2013 में सपा व कांग्रेस सरकार में हुए दंगों की याद भी दिला दी है। पढ़ें पूरी खबर  
विज्ञापन


किसान महापंचायत पर अखिलेश यादव: कहा- जनता में अभूतपूर्व एकता, अब भाजपा खत्म!
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुजफ्फनगर में किसान महापंचायत और भदोही में सपा की रैली पर कहा कि जनता में भाजपा के खिलाफ अभूतपूर्व एकता है। अब भाजपा की सरकार चली जाएगी। पढ़ें पूरी खबर 

यूपी सरकार का दावा: लखनऊ शहर के बराबर अरबों रुपये की जमीन भूमाफिया से खाली कराई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भूमाफिया के खिलाफ अभियान रंग ला रहा है। प्रदेश में पहली बार भूमाफिया के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए सरकारी और निजी अरबों रुपए की कीमत की डेढ़ लाख एकड़ से ज्यादा भूमि खाली कराई गई है। भूमि विशेषज्ञों के मुताबिक लखनऊ शहर के बराबर जमीन खाली कराई गई है। पढ़ें पूरी खबर 

69000 शिक्षक भर्ती: विधानसभा घेराव के लिए कूच कर रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने रोका, भीम आर्मी के अध्यक्ष मौजूद
69 हजार शिक्षकों की भर्ती में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की सिफारिशें लागू करने की मांग कर विधानसभा घेराव के लिए निकल रहे अभ्यर्थियों को पुलिस ने ईको गार्डेन के पास ही रोक लिया। इस दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किया गया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें