यूपी में कोरोना नियंत्रण में आ गया है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 93 संक्रमित पाए गए हैं। योगी सरकार ने इसे बड़ी उपलब्धि बताया है। प्रशासन का कहना है कि 'थ्री टी' मॉडल ने कोरोना के नियंत्रण में मुख्य भूमिका निभाई है। वहीं, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा व आम आदमी पार्टी के संभावित गठबंधन पर कहा कि जो चाहे जिससे गठबंधन करे सरकार भाजपा ही बनाएगी। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:
बीते 24 घंटे में 100 से भी कम मिले कोरोना संक्रमित, 38 जिलों में एक भी केस नहीं
यूपी में कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने में योगी सरकार ने कामयाबी हासिल कर ली है। बीते 24 घंटे में प्रदेश में सिर्फ 93 नए संक्रमित मिले हैं। वहीं, प्रदेश के 38 जिले पूरी तरह कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। ये कोरोना को नियंत्रित करने में योगी मॉडल की बड़ी सफलता है। प्रदेश सरकार ने 'थ्री टी' टेस्टिंग, ट्रैकिंग और ट्रीट की नीति अपनाई थी।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
आप के सपा से संभावित गठबंधन पर उप मुख्यमंत्री बोले, गठबंधन चाहे जिससे करें जीतेगी भाजपा
आम आदमी पार्टी व सपा के संभावित गठबंधन पर चुटकी लेते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जितने चाहे गठबंधन कर लें, जीत भाजपा की ही होगी। जनता भाजपा के साथ है।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश- राज्यों से संवाद कर करें पूरे इंतजाम
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से पूरा करवाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व बिहार से बात कर संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया जाए।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का हालचाल लेने पीजीआई पहुंचे योगी, पूछा 'कैसे हैं' तो मिली हल्की प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार अपराह्न एसजीपीजीआई पहुंचे। वह डायरेक्टर प्रोफेसर आरके धीमान अन्य चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम के साथ क्रिटिकल केयर आईसीयू गए। जहां उन्होंने उपचार की व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
यहां पढ़ें पूरी खबर:
कम होगा इंतजार: अब रोजाना 350 पासपोर्ट अधिक बनेंगे, अप्वाइंटमेंट बढ़ाए गए
आप लखनऊ के रतन स्क्वायर विधान सभा मार्ग स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र से सामान्य रूप से पासपोर्ट बनवाने की राह देख रहे तो यह वक्त बहुत ही सटीक है। इस वक्त वेटिंग भी लगभग दस दिन की चल रही और पहले से अप्वाइंटमेंट भी बढ़ा दिए गये हैं। ऐसे में जिस दिन आवेदन करेंगे उसके 10-11 दिन के बाद का अप्वाइंटमेंट हासिल हो जाएगा। इसकी वजह क्षेत्रीय पासपोर्ट विभाग के द्वारा पहले से रोजाना 350 अधिक पासपोर्ट का बनाया जाना है।
यहां पढ़ें पूरी खबर: