फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: 25 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, मुख्यमंत्री योगी के निर्देश- राज्यों से संवाद कर करें पूरे इंतजाम

Tue, 06 Jul 2021 04:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया कि कावंड़ यात्रा से जुड़ी सारी तैयारियां समय पर पूरी की जाएं। यात्रा के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन किया जाए।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 25 जुलाई से शुरू हो रही कांवड़ यात्रा को सुचारु रूप से पूरा करवाने के लिए अफसरों को निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्यों उत्तराखंड व बिहार से बात कर संवाद स्थापित कर कांवड़ यात्रा को पूरा किया जाए। इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का भी पूरी तरह पालन किया जाए।

उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि 25 जुलाई से शिवभक्तों की परंपरागत कांवड़ यात्रा प्रारंभ हो रही है। श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उत्तराखंड और बिहार आदि राज्यों में जलाभिषेक के लिए जाती है। कोविड काल को दृष्टिगत रखते हुए संबंधित राज्यों से संवाद कर यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए जाएं।
विज्ञापन




बता दें कि यह यात्रा ऐसे समय में शुरू हो रही है जब उत्तर प्रदेश में कोरोना पूरी तरह नियंत्रण में आ चुका है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यात्रा से जुड़े पूरे इंतजाम समय पर पूरे किए जाएं। बीते 24 घंटे में 93 नए मरीजों की पुष्टि हुई है, जबकि 218 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। इससे पहले 01 मार्च को एक दिन में 100 से कम मरीज पाए गए थे।

वर्तमान में 2,032  एक्टिव कोरोना मामले हैं, जबकि 1,432 लोग होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं। प्रदेश में कोरोना की रिकवरी दर और बेहतर होकर 98.6% हो गई है। अब तक 16 लाख 82 हजार 130 प्रदेशवासी कोरोना संक्रमण से मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके हैं।

मुख्यमंत्री योगी ने टीकाकरण पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में टीकाकरण की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है। 50 लाख प्रदेशवासियों ने वैक्सीन की दोनों डोज प्राप्त कर ली है। विगत 24 घंटे में 08 लाख 68 हजार 202 लोगों ने वैक्सीन कवर प्राप्त किया। अब तक 03 करोड़ 35 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई जा चुकी है। टीकाकरण की सुगमता के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग को प्रोत्साहित किया जाना उचित होगा।
विज्ञापन


गांवों में कॉमन सर्विस सेंटरों के माध्यम से लोग टीकाकरण के लिए पंजीयन करा सकते हैं। इस निःशुल्क व्यवस्था के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। केवल उन्हीं को केंद्र तक बुलाया जाए, जिनका टीकाकरण होना है। टीकाकरण के लिए टाइम स्लॉट जारी कर, तद्नुरूप वैक्सीनेशन किया जाए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें