फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: मायावती बोलीं- प्री पोल सर्वे में कोई सच्चाई नहीं, यूपी में अब तक साढ़े सात करोड़ लोगों का टीकाकरण

Sat, 04 Sep 2021 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बसपा सुप्रीमो मायावती यूपी चुनाव को लेकर दिखाए गए सर्वे से नाराज दिखीं। उन्होंने कहा कि इन सर्वे का कोई मतलब नहीं है। इसमें बसपा को बेहद कम सीटें दी गई हैं। उन्होंने इन सर्वे को भ्रामक करार दिया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव को लेकर एक मीडिया चैनल द्वारा किए गए सर्वे के परिणामों को बसपा सुप्रीमो मायावती ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि इन सर्वे में कोई भी सच्चाई नहीं है। यह भ्रामक हैं। वहीं, यूपी सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख 93 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है। पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव 2022: मायावती बोलीं- प्री पोल सर्वे भ्रामक और शरारतपूर्ण, इनमें कोई सच्चाई नहीं
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि टीवी चैनलों पर दिखाए जा रहे प्री पोल सर्वे पूरी तरह भ्रामक और शरारतपूर्ण हैं। इनमें कोई सच्चाई नहीं है। बसपा के कार्यकर्ता इन बातों को अच्छी तरह समझते हैं इसलिए इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में अब तक 7 करोड़ 69 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण, सक्रिय मामले 300 से भी कम
यूपी सरकार का दावा है कि प्रदेश में अब तक 7 करोड़ 69 लाख 93 हजार लोगों का कोविड टीकाकरण हो चुका है। अब तक 6 करोड़ 46 लाख से अधिक नागरिकों ने कोविड से बचाव के लिए टीके की कम से कम एक खुराक प्राप्त कर ली है। यह देश के किसी एक राज्य में हुआ सर्वाधिक टीकाकरण है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी ने तीन ऑक्सीजन प्लांट सहित कई योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास
दो दिवसीय दौरे पर शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचीं केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने तीन ऑक्सीजन प्लांट समेत कई योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। दौरे के पहले दिन स्मृति गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान सिंह व दो अन्य भाजपा नेताओं के घर पहुंचीं और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर संवेदनाएं व्यक्त की। पढ़ें पूरी खबर

वायरल बुखार पर ट्वीट से कैबिनेट मंत्री का पलटवार, कहा- बेवजह गाल बजाने से बाज आएं अखिलेश और प्रियंका
राज्य सरकार के प्रवक्ता और कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा कि सपा के सर्वेसर्वा और कांग्रेस की राजकुमारी से मेरा ये सवाल है कि क्या ये लोग सिर्फ ट्वीटर पर ही वायरल बुखार से पीड़ित बच्चों के लिए घड़ियाली आंसू बहाएंगे? पढ़ें पूरी खबर

इकबाल अंसारी ने ओवैसी के अयोध्या दौरे का किया विरोध, कहा- उनसे सावधान रहें मुसलमान
बाबरी मस्जिद के पूर्व पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने एआईएमआईएम के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी के अयोध्या दौरे का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज के लोग ओवैसी से सावधान रहें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें