मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट के लिए दो सेट में नामांकन किया। सीएम योगी के साथ गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद थे। उधर, मायावती ने कहा कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज किसान दुखी हैं। यूपी से लोग पलायन कर रहे हैं। लोग महंगाई से हताशा हो गए हैं। बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनने पर कानून व्यवस्था का राज चलेगा। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
सीएम योगी ने गोरखपुर शहर विधानसभा सीट से किया नामांकन, इन दिग्गजों का मिला साथ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर सीट से नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर देश के गृहमंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।
पढ़ें पूरी खबर
अमरोहा में मायावती बोलीं: सपा की कदमताल पर चल रही बीजेपी, दोनों को सबक सिखाना बेहद जरूरी
अमरोहा में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा और भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि सपा और भाजपा सरकार में उपेक्षा हुई है। दलितों और पिछड़ों का शोषण हुआ है। महापुरुषों का अपमान किया गया।
पढ़ें पूरी खबर
केशव प्रसाद मौर्य का सपा पर करार प्रहार, कहा- इनका एजेंडा, बांटों, वोट प्राप्त कर सत्ता प्राप्त करो और लूटो
आगरा में सर्दी का सितम जारी है लेकिन सियासी पारा लगातार चढ़ रहा है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनाव में नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल की थी। अब प्रतिष्ठा दांव पर है। भारतीय जनता पार्टी के स्टार प्रचारक लगातार आगरा में अपने प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार कर रहे हैं। शुक्रवार को सूबे के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा पहुंचे और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से वोट देने की अपील की।
पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश, जयंत समेत 300-400 लोगों के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता और कोविड गाइडलाइन के उल्लंघन का आरोप
गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने बताया कि अखिलेश और जयंत के अलावा दादरी से सपा के उम्मीदवार राजकुमार भाटी, सपा के जिलाअध्यक्ष इंद्र प्रधान समेत 300-400 अन्य को भी मामले में आरोपी बनाया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
भाजपा के लिए शाह और गठबंधन के लिए आए अखिलेश-जयंत ने झोंकी पूरी ताकत
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन ने पूरी ताकत झोंक रखी है। जहां अमित शाह और सीएम योगी भाजपा के लिए जगह-जगह जनसंपर्क कर रहे हैं तो वहीं गठबंधन के लिए अखिलेश-जयंत ताकत झोंक रहे हैं।
पढ़ें पूरी खबर