फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा : पर्चे दाखिल, अब जोर पकड़ेगा प्रचार, वीआईपी सीट पर सुब्रमण्यम स्वामी ने की अपील

Fri, 04 Feb 2022 03:19 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

भाजपा प्रत्याशियों ने लखनऊ मे नामांकन करने के बाद चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी स्तर से जल्द से जल्द कार्यालय खोलने को कहा गया है। चुनाव प्रबंधन में संगठन भी निगाह बनाए हुए है।

 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी राजेश्वर सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को भाजपा के बाकी बचे सभी प्रत्याशियों ने दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में नामांकन पत्र दाखिल कर दिए। डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह, सांसद कौशल किशोर के साथ ही महानगर व जिला संगठन के पदाधिकारी कलेक्ट्रेट में मौजूद रहे। नामांकन के साथ ही पार्टी प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है। पार्टी स्तर से जल्द से जल्द कार्यालय खोलने को कहा गया है। चुनाव प्रबंधन में संगठन भी निगाह बनाए हुए है।

विज्ञापन


खुद प्रत्याशी बनाएंगे संचालन टीम
भाजपा ने सभी प्रत्याशियों से अपनी चुनाव संचालन टीम गठित करने को कहा है। इस टीम में प्रत्याशी अपनी पसंद के अनुसार क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनाव से जुड़ी जिम्मेदारी सौंपेंगे। इससे प्रत्याशी को यह कहने का मौका नहीं मिलेगा कि संगठन ने उनके चुनाव संचालन की जिम्मेदारी जिनको दी वह, मनमाफिक काम नहीं कर रहे हैं।

प्लानिंग से होगा प्रचार
प्रत्याशियों को प्रचार भी प्लानिंग से करने के निर्देश दिए गए हैं। पहले से रूपरेखा तय की जा रही है कि कैसे, कब, कहां प्रचार करना है। कोशिश होगी कि सभी क्षेत्र कवर किए जाएं। कब, किसके यहां बैठक होगी? बैठकों में किसको, किसको बुलाना है? ऐसी तमाम कार्ययोजनाएं पहले से बन रही हैं।
विज्ञापन


वीआईपी सीट पर सुब्रमण्यम स्वामी की अपील
शहर की वीआईपी सीट सरोजनीनगर का चुनाव लगातार सुर्खियों में है। मंत्री स्वाति सिंह का टिकट काटकर सरकारी सेवाएं छोड़कर भाजपा में आए अधिकारी राजेश्वर सिंह को जिताने के लिए अपीलें भी बड़ी-बड़ी हो रही हैं। फायरब्रांड नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट कर क्षेत्रवासियों राजेश्वर को जिताने की अपील की। क्योंकि राजेश्वर जब प्रवर्तन निदेशालय में थे तो उन्होंने कई भ्रष्टाचारियों को पकड़ा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें