फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: दिसंबर 2023 से कर सकेंगे रामलला के दर्शन, फिर एनडीए में शामिल हो सकते हैं राजभर

Wed, 04 Aug 2021 05:30 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी की सियासत हर दिन नए रंग दिखा रही है। सुभासपा के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर फिर से एनडीए में वापसी कर सकते हैं। यहां पढ़ें बुधवार की प्रदेश की सभी बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राम भक्तों के लिए बुधवार को बड़ी खबर आई। बताया जा रहा है कि दिसंबर 2023 से राम भक्त अयोध्या में रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इस संबंध में प्रयास तेज कर दिए गए हैं। वहीं, एक अन्य बड़ी खबर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को लेकर रही। वह एनडीए ने फिर से वापसी कर सकते हैं। यहां पढ़ें प्रदेश की सभी बड़ी खबरें:

विज्ञापन


खुशखबरी: खत्म होगा इंतजार, दिसंबर 2023 से राम मंदिर में दर्शन कर सकेंगे आम लोग
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण शुरू होने के बाद रामलला के दर्शन करने का इंतजार कर रहे राम भक्तों का सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। दिसंबर 2023 से राम भक्त रामलला के दर्शन कर सकेंगे। इसके लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं। बता दें कि 5 अगस्त 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम मंदिर के लिए शिलान्यास किया था तब से मंदिर को मूर्तरूप देना शुरू कर दिया गया था। यहां पढ़ें पूरी खबर




यूपी चुनाव 2022: एनडीए में शामिल हो सकते हैं ओम प्रकाश राजभर, भाजपा अध्यक्ष से मुलाकात के बाद दिए संकेत
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर एनडीए में शामिल हो सकते हैं। मंगलवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से उनकी मुलाकात के बाद लगातार ये कयास लगाए जा रहे हैं। खुद राजभर ने भी कहा था कि अगर भाजपा उनकी पुरानी मांगें मान ले तो एनडीए में आने पर विचार करेंगे। राजनीति में कोई स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता। भाजपा से उनकी लड़ाई सिर्फ मुद्दों की है। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


नांगल गांव रेप केस: बसपा सुप्रीमो मायावती की मांग, दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करें
बसपा सुप्रीमो मायावती ने दिल्ली कैंट के नांगल गांव में एक नौ वर्ष की लड़की की सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि घटना अति दुखद और शर्मनाक है। यहां पढ़ें पूरी खबर 

सीतापुर में डॉक्टर की हत्या: प्रियंका गांधी ने यूपी की कानून व्यवस्था पर उठाए सवाल, कहा- लोगों में भय
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि लोगों के मन में भय व्याप्त है। सरकार झूठे प्रचार के अलावा कुछ नहीं कर रही है। प्रियंका गांधी ने सीतापुर में एक डॉक्टर की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि सीतापुर, उप्र में एक डॉक्टर को उसके क्लिनिक में घुसकर अपराधियों ने उसे तलवार से काट दिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

अमेठी: विजिलेंस की टीम ने लेखा परीक्षा अधिकारी को रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए किया गिरफ्तार, दो महीने में दूसरी कार्रवाई
अमेठी जिले का एक और अधिकारी विजिलेंस टीम द्वारा रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। बुधवार को जिला लेखा परीक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह को विजिलेंस टीम ने घूस लेते पकड़ लिया। यहां पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें