मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार किस सीट पर चुनाव लडूंगा यह हमारे लोग और पार्टी तय करेगी। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ किया। सीएम ने सिविल अस्पताल से बच्चों के टीकाकरण के अभियान की शुरुआत की।
पढ़ें प्रमुख खबरें
यूपी चुनाव 2022: योगी के बाद अखिलेश भी चुनावी मैदान में उतरने को तैयार, बोले- पार्टी तय करेगी किस सीट पर लड़ूंगा
चुनाव
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा चुनाव लड़ने की घोषणा करने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी चुनावी मैदान में उतरने का एलान किया है। उन्होंने कहा कि हमने बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। इस बार किस सीट पर चुनाव लड़ूंगा यह हमारे लोग और पार्टी तय करेगी।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी ने किशोरों के लिए टीकाकरण का किया शुभारंभ, बोले- यह तीसरी लहर से बचाएगा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 15 से 18 साल के बच्चों के टीकाकरण का शुभारंभ किया। सीएम ने सिविल अस्पताल से बच्चों के टीकाकरण के अभियान की शुरुआत की।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को हर महीने 500 रुपये की प्रोत्साहन राशि मिलेगी, मुख्यमंत्री ने 585 केंद्रों का किया शिलान्यास
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को 585 आंगनबाड़ी केंद्रों का शिलान्यास किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित समारोह में उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रतिमाह 500 रुपये व सहायिकाओं को 250 रुपये देने की घोषणा की है। आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं दोनों को ही 500 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी ने श्रमिकों के खाते में ऑनलाइन ट्रांसफर की एक हजार रुपये की राशि, बोले- पहले शोषण होता था
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को दो करोड़ श्रमिकों के अकाउंट में भरण पोषण भत्ता के रूप में एक-एक हजार रुपये की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी। लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने राशि ट्रांसफर कर दी। इसके लिए संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिया था।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: बहराइच से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा सहित कई नेता सपा में शामिल, अखिलेश ने दिलाई सदस्यता
यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जल्द ही आचार संहिता की घोषणा होने वाली है। इस दौरान प्रदेश में सियासी उठापटक भी जारी है। सोमवार को बहराइच से भाजपा विधायक माधुरी वर्मा सहित पूर्व विधान परिषद सदस्य कांति सिंह सहित बसपा के कई बड़े नेता सपा में शामिल हो गए। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई और उनका स्वागत किया।
पढ़ें पूरी खबर