फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: बुलंदशहर में युवक ने फावड़े से हमला कर तीन को मार डाला, यूपी में एलएलसी चुनाव के लिए नामांकन भरे गए

Mon, 21 Mar 2022 06:26 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिए गए हैं। पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां खानपुर थाना इलाके में एक युवक ने गांव के करीब 10 लोगों पर फावड़े से हमला कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। कलेक्ट्रेट पर भाजपा से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


UP Mlc Election 2022: सपा-भाजपा में सीधी टक्कर, दोनों दलों के प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन है। भाजपा ने सोमवार को छह और उम्मीदवारों की घोषणा की। वहीं, अलीगढ़-हाथरस स्थानीय निकाय एमएलसी सीट के लिए सपा-भाजपा में सीधी टक्कर मानी जा रही है। कलेक्ट्रेट पर भाजपा से ऋषिपाल सिंह और सपा से मौजूदा एमएलसी जसवंत सिंह यादव ने नामांकन किया। इस दौरान दोनों दलों के तमाम दिग्गज नेता रहे मौजूद। पढ़ें पूरी खबर

सिर पर खून सवार: यूपी में युवक की सनक ने ले ली तीन की जान, सात को फावड़े से किया अधमरा
बुलंदशहर के परवाना गांव में सोमवार सुबह युवक ने गांव के ही 8-10 लोगों पर फावड़े से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों को गंभीर हालत में हायर मेडिकल सेंटर भेजा गया है। पढ़ें पूरी खबर 
विज्ञापन


योगी सरकार में होंगे 48 मंत्री: इन 14 पुराने मंत्रियों ने नई कैबिनेट बनाने का काम किया आसान, मौर्य की वापसी तय
उत्तर प्रदेश में नई सरकार में मंत्रिमंडल का आकार बृहस्पतिवार को होने वाली विधायक दल की बैठक से पहले ही तय कर लिया जाएगा। मंत्रियों की सूची पर सोमवार और मंगलवार को विस्तार से चर्चा होगी। योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को करीब 48 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। नई टीम में सभी जातियों और क्षेत्र को प्रतिनिधित्व मिलेगा। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: 28 मार्च को लखनऊ आएंगे आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, संगठनात्मक बैठकों व कार्यक्रमों में होंगे शामिल
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत 28 मार्च को लखनऊ आएंगे। वह दो दिनों तक संघ की विभिन्न संगठनात्मक बैठकों और कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पढ़ें पूरी खबर

बनारस में मारा गया मोस्ट वांटेड: एसटीएफ से मुठभेड़ में दो लाख का इनामी शातिर अपराधी ढेर, कई जिलों में था आतंक
पूर्वांचल सहित वाराणसी में आतंक के पर्याय दो लाख के इनामी बदमाश मनीष सिंह सोनू को यूपी एसटीएफ ने सोमवार दोपहर मुठभेड़ में मार गिराया। पढ़ें पूरी खबर

यूपी विधान परिषद चुनाव: भाजपा ने छह और उम्मीदवार घोषित किए, इन्हें बनाया प्रत्याशी
यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए 30 उम्मीदवारों की घोषणा करने के बाद सोमवार को भाजपा ने छह और उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें