यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अगर एक प्राइवेट स्कूल में दो बहनें पढ़ती हैं तो एक की फीस माफ की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता तो प्रशासन मदद करे। वहीं, प्रदेश में 59 फीसदी आबादी को कोरोना की पहली डोज लग चुकी है और संक्रमित लगातार घटते जा रहे हैं। पढ़ें प्रमुख खबरें
मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें निजी स्कूल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बालिकाओं की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। इसके लिए उन्हें प्रोत्साहित करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में दो बहनें एक साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ हो। अगर निजी स्कूल ऐसा नहीं करते हैं तो संबंधित विभाग एक छात्रा की फीस का प्रबंध करे। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अफसर बनाए जाएं।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी की 59 फीसदी आबादी ने ली कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, 24 घंटे में 14 नए मरीज मिले
कोविड टीकाकरण के लिए पात्र उत्तर प्रदेश की 59 फीसदी से अधिक आबादी ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है। अब तक 8 करोड़ 74 लाख लोगों को टीके की पहली डोज लगाई जा चुकी है। इसी प्रकार, 02 करोड़ 14 लाख लोगों को टीके की दोनों खुराक मिल चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
जल समाधि के लिए अड़े परमहंस को हाउस अरेस्ट किया गया, आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिसबल तैनात
भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित न करने पर जल समाधि लेने की घोषणा करने वाले जगद्गुरु परमहंस आचार्य के आश्रम के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। उन्हें हाउस अरेस्ट कर लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
मायावती का भाजपा पर आरोप: बसपा सरकार की योजनाएं बंद कर जनकल्याण के साथ किया खिलवाड़
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि भाजपा ने बसपा सरकार में शुरू की गई योजनाओं के नाम बदलकर या उन्हें बंद कर जन कल्याण के साथ खिलवाड़ किया है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुख्यमंत्री योगी की पुलिस को नसीहत, अगर गलत काम करोगे तो जनता आपको खलनायक बना देगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस कर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस को अपना पक्ष जनता के बीच सरल भाषा में रखना चाहिए और मीडिया के माध्यम से लगातार संवाद बनाए रखना चाहिए। उन्होंने मनीष गुप्ता हत्याकांड की तरफ इशारा करते हुए कहा कि अगर आप गलत काम करेंगे तो जनता आपको खलनायक बना देगी। पुलिस कर्मियों का जनता से संवाद करते रहना बेहद जरूरी है। पुलिस का प्रयास होना चाहिए कि उन पर जनता का विश्वास बना रहे।
पढ़ें पूरी खबर