फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP:मायावती बोलीं, हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा, सावधान रहें लोग, कोरोना के नए वैरिएंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी

Thu, 02 Dec 2021 05:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मायावती ने कहा कि भाजपा यूपी का चुनाव हार जाएगी। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान इसकी पुष्टि कर रहा है। हिंदू-मुसलमान करना भाजपा का चुनावी हथकंडा है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के बयान कि अब मथुरा की तैयारी है... पर कहा कि हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी चुनावी हथकंडा है। इससे जनता को सावधान रहना चाहिए। उधर, प्रदेश सरकार ने कोरोना वायरस के नए वैरिएंट को लेकर दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन


यूपी: डिप्टी सीएम केशव मौर्य के बयान पर मायावती बोलीं, हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा, हार रही है भाजपा
बसपा सुप्रीमो मायावती ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के ट्वीट अयोध्या - काशी में मंदिर निर्माण जारी है, अब मथुरा की तैयारी है, को लेकर कहा कि यह भाजपा की चुनाव में हार की पुष्टि करता है। हिंदू-मुस्लिम भाजपा का आखिरी हथकंडा है। इससे जनता को सावधान रहना चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: कोविड के नए वैरिएंट को लेकर गृह विभाग भी हुआ सतर्क, सक्रिय किया गया कंट्रोल रूम
कोविड के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर गृह विभाग की ओर से नए दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। कोविड के लिए गृह विभाग के कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है साथ ही जिलों के अधिकारियों से विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं।पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


सतर्कता बढ़ाई गई: आतंकी इनपुट को लेकर अयोध्या में अलर्ट, पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा
आतंकी इनपुट को लेकर रामनगरी अयोध्या में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया है। गुरुवार को एसएसपी शैलेश पांडेय के नेतृत्व में राम जन्मभूमि सहित पूरी अयोध्या में एटीएस सहित पुलिस बल ने भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था को परखा। पढ़ें पूरी खबर

यूपी : आंगनबाड़ी वर्कर्स के लिए खुशखबरी, प्रदेश सरकार ने प्रोत्साहन राशि देने के दिशा-निर्देश किए जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने पोषण अभियान के अंतर्गत आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर के लिए मासिक प्रोत्साहन देने संबंधी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस बारे में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग ने शासनादेश जारी कर दिया है। इसके तहत मासिक प्रोत्साहन मापदंड तय किए गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

शाहजहांपुर: गिरे पुल की होगी उच्चस्तरीय जांच, वेल के नीचे ऑर्टिजन बनने की आशंका
शाहजहांपुर में एक पुल के बड़े हिस्से के जमींदोज होने को सरकार ने गंभीरता से लिया है। सेतु निगम के एमडी योगेश पवार ने विशेषज्ञों के साथ बुधवार को मौका मुआयना किया। हालांकि, यह टीम किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। इसके सही कारणों की पड़ताल के लिए उच्चस्तरीय परीक्षण की जरूरत बताई जा रही है। पुल के वेल (कुआं) के नीचे ऑर्टिजन बनने की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें