यूपी सरकार ने वैवाहिक समारोहों में 100 लोगों के शामिल होने की छूट दे दी है। वहीं, साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने कार्यकाल का हिसाब दिया। इस मौके पर उन्होंने उम्मीद जताई कि 2022 के चुनाव में भाजपा एक बार फिर पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। पढ़ें प्रदेश की सभी प्रमुख खबरें
यूपी सरकार का आदेश: अब विवाह समारोहों में 50 की जगह 100 लोग हो सकेंगे शामिल
यूपी सरकार ने कोविड 19 के प्रसार को रोकने के लिए जारी किए गए प्रतिबंधों में छूट देते हुए रविवार को आदेश पारित किया है कि अब शादी समारोहों में 50 की जगह 100 लोग शामिल हो सकते हैं। यह फैसला प्रदेश में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार हो रही कमी और रिकॉर्ड टीकाकरण को देखते हुए लिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर
योगी सरकार के साढ़े चार साल: मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने दिया रिपोर्ट कार्ड, बोले- अब सुशासन ही प्रदेश की पहचान
यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
28 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले, आज कानपुर सहित कई जिलाधिकारियों को हटाने की तैयारी
उत्तर प्रदेश में शनिवार को देर रात पीसीएस अफसरों के तबादले हुए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तबादलों को मंजूरी दे दी है। आज कानपुर सहित कई जिलों के जिलाधिकारियों को हटाने की तैयारी है।
पढ़ें पूरी खबर
संकल्प मोर्चा में शामिल हो सकते हैं चंद्रशेखर आजाद व मुकेश सहनी, राजभर ने की मुलाकात
आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चा संभालने के लिए विभिन्न पार्टियों को मिलाकर गठित भागीदारी संकल्प मोर्चा की ताकत बढ़ाने की कवायद तेज हो गई है। शनिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के अध्यक्ष मुकेश सहनी और आजाद समाज पार्टी (आसपा) के अध्यक्ष चंद्रशेखर के बीच चुनाव की रणनीति पर चर्चा हुई। राजभर ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह से भी मुलाकात की है, लेकिन उनकी ओर से मोर्चा में शामिल होने को लेकर कोई संकेत नहीं दिए गए हैं।
पढ़ें पूरी खबर
योगी सरकार के साढ़े चार साल पर अखिलेश बोले- दंभी सरकार के सिर्फ छह महीने ही बचे हैं
यूपी में भाजपा सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉफ्रेन्स कर सरकार का रिपोर्ट कार्ड दिया और दावा किया कि भाजपा सरकार में प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। अब सुशासन प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में निवेश आ रहा है और यहां कानून का राज है।
पढ़ें पूरी खबर