फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग नदी में डूबे, गोताखोरों की मदद से तलाश में जुटी पुलिस

Sun, 19 Sep 2021 04:44 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

बाराबंकी में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए पांच लोग कल्याणी नदी में डूब गए।
विज्ञापन
मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए गए 5 लोग कल्याणी नदी में डूब गए। इनके डूबने से इलाके में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से पांचों की तलाश में जुट गई है लेकिन अभी तक इनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी हैं।

विज्ञापन


नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण इनकी तलाश में भी दिक्कत हो रही है। मसौली थाना क्षेत्र के सहादत गंज कस्बा के रहने वाले नारायणधर पांडेय, हरिश्चन्द्र, नीलेश पटवा, मुन्नी पटवा पत्नी मदन, धर्मेंद्र कश्यप व सूरज पटवा शामिल हैं।

लापता होने वालों में मुन्नी व सूरज मां-बेटा हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में गम का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की मदद से सभी की तलाश करवा रही है लेकिन अभी तक किसी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें