सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सपा '300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ' अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि 22 जनवरी तक किशोर वर्ग को तथा 25 जनवरी तक प्रदेश के हर नागरिक को टीके की पहली खुराक जरूर मिल जाए। पढ़ें प्रमुख खबरें
UP Election 2022: सपा चलाएगी '300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ' अभियान, घर-घर पहुंचेंगे सपाई
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मंगलवार को एक बार फिर प्रेस कांफ्रेंस में 300 यूनिट फ्री बिजली देने का वादा किया है। उन्होंने कहा कि सपा '300 यूनिट बिजली पाओ, नाम लिखाओ छूट ना जाओ' अभियान चलाएगी। सपा कार्यकर्ता इस अभियान के तहत घर-घर पहुंचेंगे।
पढ़ें पूरी खबर
मुख्यमंत्री योगी का निर्देश, 22 जनवरी तक प्रदेश के हर किशोर को लगे कोरोना का टीका
उत्तर प्रदेश में 18 वर्ष से अधिक उम्र के 94.54 फीसदी लोगों ने टीके की पहली डोज प्राप्त कर ली है, जबकि 60 फीसदी से अधिक आबादी कोविड टीके की दोनों डोज ले चुकी है। प्रदेश में टीकाकरण की यह स्थिति राष्ट्रीय औसत से बेहतर है। विगत दिवस तक 15-17 आयु वर्ग के लगभग 42 फीसदी किशोरों ने टीका कवर प्राप्त कर लिया है और 35 फीसदी पात्र लोगों को प्री-कॉशन डोज भी मिल चुकी है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: सपा नेता रामगोविंद चौधरी ने की अन्न संकल्प की शुरुआत, कहा- किसानों के साथ अन्याय करने वाली भाजपा को झुकाएं
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता रामगोविन्द चौधरी ने मंगलवार को बलिया के जगदीशपुर से 'अन्न संकल्प' अभियान की शुरुआत की है।
पढ़ें पूरी खबर
पिछली बार इन सीटों पर जीत और हार का अंतर पांच हजार से भी कम मतों का था, इस बार क्या समीकरण होंगे?
4 सीटों पर हार-जीत पांच हजार से कम मतों से हुई। 11 सीटों पर हार-जीत के अंतर से कई गुना ज्यादा थे नोटा के वोट। 4057 वोटों से जीते डॉ. धर्म सिंह सैनी राज्यमंत्री बनाए गए। 3546 मतों से जीते धर्मपाल सिंह भी शुरुआती सवा दो साल कैबिनेट मंत्री रहे। 1473 मतों से जीते राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती भी कैबिनेट मंत्री बने।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: कैब चालक ने लोहे की रॉड से हमलाकर पत्नी को मार डाला, आरोपी हिरासत में
आलमबाग के बड़ा बरहा मोहल्ले में मंगलवार सुबह पारिवारिक विवाद में कैब चालक ने लोहे की रॉड से वार करके पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद ही 112 नंबर पर फोन करके पुलिस को सूचना दी।
पढ़ें पूरी खबर