फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: योगी बोले- दंगा किया तो सात पीढ़ियां भरेंगी मुआवजा, कोरोना के कारण मृत लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये देगी योगी सरकार

Sun, 17 Oct 2021 06:05 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। अब दंगाई जानते हैं कि दंगा किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर बढ़ा है। पहले प्रदेश की पहचान दंगों के कारण होती थी पर अब विकास यहां की पहचान है। वहीं, मुख्यमंत्री योगी ने कोरोना के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ, अब फसाद किया तो सात पीढ़ियां मुआवजा भरेंगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में पिछले साढ़े चार साल में एक भी दंगा नहीं हुआ है। पहले प्रदेश की पहचान ही दंगा थी क्योंकि सरकारें दंगाइयों को प्रश्रय देती थीं। दंगों से प्रदेश की जनता प्रताड़ित थी, झूठे मुकदमे दर्ज होते थे। पढ़ें पूरी खबर

जारी होंगी गाइडलाइन: कोरोना के कारण मृत हुए लोगों के परिजनों को 50 हजार रुपये की सहायता देगी योगी सरकार
कोरोना संक्रमण के कारण असमय काल-कवलित हुए लोगों के परिजनों के हित संरक्षण के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संवेदनशीलता के साथ अनेक प्रयास किये जा रहे हैं। इसी क्रम में परिजनों को अब राहत स्वरूप 50 हजार रुपये की राशि प्रदान की जाएगी। यह सुनिश्चित किया जाए कि एक भी पात्र परिवार इस राहत राशि से वंचित न रहे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


अखिलेश का तंज: यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी, योगी नहीं 'योग्य' सरकार चाहिए
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर पलटवार करते हुए कहा कि यूपी के विकास के लिए भाजपा को हटाना जरूरी हो गया है। प्रदेश को योगी नहीं योग्य सरकार चाहिए। पढ़ें पूरी खबर

यूपी विधानसभा उपाध्यक्ष चुनाव: भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, कल 11 बजे होगा मतदान
यूपी विधानसभा के उपाध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी नितिन अग्रवाल ने रविवार को भाजपा नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल कर दिया। इस मौके पर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना सहित कई भाजपा नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे। संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि विधानसभा उपाध्यक्ष का पद विपक्ष को देने की परंपरा है। पढ़ें पूरी खबर  

राम नगरी में शुरू हुआ संघ का पांच दिनी अभ्यास वर्ग, 19 अक्तूबर को आएंगे मोहन भागवत
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांच दिनी अभ्यास वर्ग का शुभारंभ रविवार से हो गया। इसमें संघ की सभी 45 इकाइयों के प्रांत अधिकारी शामिल हो रहे हैं। 19 अक्तूबर को संघ प्रमुख मोहन भागवत भी शामिल होंगे। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें