फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top news of UP: आप की सरकार बनी तो 300 यूनिट तक मिलेगी फ्री बिजली, प्रदेश में लगातार बारिश से लोग परेशान

Thu, 16 Sep 2021 07:12 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी ने यूपी में सरकार बनने पर 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एलान किया है। उन्होंने जनता को संदेश देते हुए कहा कि अब उनकी दिक्कतें सिर्फ कुछ दिनों तक ही हैं।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी ने बड़ा एलान किया है। आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि अगर यूपी में सरकार बनी तो 300 यूनिट बिजली मुफ्त दी जाएगी। वहीं, प्रदेश में लगातार बारिश होने से लोग परेशान हैं। जिलों में जगह-जगह जलभराव हो गया है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी चुनाव को लेकर बड़ा एलान: अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो 300 यूनिट फ्री बिजली देंगे
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी आम आदमी पार्टी सरकार बनते ही घरेलू उपभोक्ताओं के लिए 300 यूनिट बिजली फ्री करेगी। किसानों को भी बिजली मुफ्त दी जाएगी और बकाया बिजली बिल माफ किए जाएंगे, बिना पावर कट के 24 घण्टे बिजली आपूर्ति की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

यूपी में झमाझम बारिश: लखनऊ सहित आसपास के जिलों में देर रात से बारिश जारी, जलभराव, कई जगह गिरे पेड़
राजधानी लखनऊ और आसपास के जिलों में बुधवार देर रात से लगातार बारिश जारी है। कई इलाकों में जलभराव है तो सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार को पूरे दिन इसी तरह वर्षा होती रहेगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राम मंदिर की नींव का निर्माण कार्य अंतिम दौर में, राम भक्तों को दिखाया गया अब तक का निर्माण कार्य
श्री राम जन्मभूमि पर राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक किया गया पूरा कार्य गुरुवार को मीडिया को आमंत्रित करके ट्रस्ट और इंजीनियरों की टीम ने सार्वजनिक कर दिया। पूरे देश को राम मंदिर निर्माण की प्रगति से अवगत कराया गया। पढ़ें पूरी खबर

भारी बारिश के बीच जिलाधिकारी की अपील- घरों से बाहर न निकलें, जारी किए हेल्पलाइन नंबर
लखनऊ में बीती रात से हो रही लगातार भारी वर्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने शहर वासियों के लिए के एडवाइजरी जारी की है। ज़िलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने लोगों से अपील की है कि वह अपने घरों से बाहर न निकलें। उन्होंने कहा कि अत्यन्त आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें और भीड़-भाड़ वाले व ट्रैफिक जाम वाले क्षेत्रों में जाने से बचें। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


राहत की खबर: सस्ती होंगी अरहर, उड़द व मूंग की दाल
केंद्र सरकार ने अरहर, उड़द, मूंग दालों की कीमतों पर अंकुश लगाने के लिए आढ़तियों को इनका आयात करने की छूट 31 दिसंबर तक बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें