दारा सिंह चौहान योगी सरकार में वन, पर्यावरण एवं जन्तु उद्यान मंत्री रहे। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 24 घंटे में स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद दूसरे मंत्री ने इस्तीफा दिया है। उधर, यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 24 जनवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
पढ़ें प्रमुख खबरें:
UP Elections 2022: 24 घंटे में भाजपा को फिर बड़ा झटका, कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने भी दिया इस्तीफा
यूपी में सियासी घटनाक्रम तेजी से बदल रहा है। कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के 24 घंटे के अंदर ही योगी सरकार के एक और मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। उनका सपा में जाना तय माना जा रहा है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, सात साल से चल रहा केस
यूपी सरकार के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने उन्हें 24 जनवरी को अदालत में पेश होने का आदेश दिया है।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: जीआरपी में तैनात सिपाही चला रहा था जाली नोट का गिरोह, पांच गिरफ्तार, कई जिलों में खड़ा कर लिया था नेटवर्क
जाली नोट का गिरोह राजधानी लखनऊ में जीआरपी का सिपाही संचालित करता था। उसने लखनऊ व आसपास के जिलों में अपना नेटवर्क खड़ा कर रखा है। यह कारोबार ठाकुरगंज के रिफा कालोनी से संचालित हो रहा था।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी चुनाव 2022: स्वामी प्रसाद मौर्य का एलान, मैं 14 जनवरी को सपा में शामिल हो रहा हूं
यूपी की भाजपा सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद स्वामी प्रसाद मौर्य ने बुधवार को सपा में शामिल होने पर बने सस्पेंस को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि मैं 14 जनवरी को समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहा हूं।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में सियासी हलचल तेज: सपा की सहयोगी दलों के साथ बैठक में पहुंचे नेता, अखिलेश के घर पहुंचे शिवपाल यादव
यूपी चुनाव को लेकर लखनऊ में सियासी हलचल तेज हो गई है। आज दोपहर को सपा व सहयोगी दलों की बैठक होगी जिसके लिए अलग-अलग दलों के नेता सपा कार्यालय पहुंच रहे हैं। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद सीटों की संख्या पर संयुक्त मुहर लग जाएगी और इसकी घोषणा कर दी जाएगी।
पढ़ें पूरी खबर