केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि मोहम्मद अली जिन्ना खलनायक था, खलनायक है और खलनायक ही रहेगा। अब कुछ लोगों के सपने में जिन्ना की आत्मा आ रही है तो उनकी कैसी सोच है इसका अंदाजा देश की जनता खुद लगा रही है। वहीं, बसपा सुप्रीमो मायावती ने कासगंज में पुलिस कस्टडी में हुई युवक की मौत पर कहा कि योगी सरकार पुलिस को जनता की रक्षक नहीं बना सकी है। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास बोले- जिन्ना इस देश के लोगों के लिए खलनायक था, है, और रहेगा
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि जिन्ना इस देश के लोगों के लिए खलनायक था, है और रहेगा। अब कुछ लोगों के सपने में जिन्ना की आत्मा आ रही है तो उनकी कैसी सोच है इसका अंदाजा देश की जनता खुद लगा रही है। मुख्तार अवध शिल्पग्राम हुनर हाट में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
पढ़ें पूरी खबर
पुलिस कस्टडी में युवक की मौत: मायावती ने कहा, पुलिस को जनता की रक्षक बनाने में विफल रही सरकार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने बृहस्पतिवार को ट्विटर के जरिए प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कासगंज में पुलिस कस्टडी में एक और युवक की मौत अति दुखद व शर्मनाक है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: सचिवालय में महिला कर्मचारी से छेड़छाड़ करने वाला अनुसचिव गिरफ्तार, वीडियो हुआ था वायरल
सचिवालय मे तैनात अनुसचिव इच्छाराम यादव को हुसैनगंज की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर महिला संविदा कर्मचारी ने छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया गया था। बुधवार देर शाम को अचानक सोशल नेटवर्किंग साइट पर कार्यालय में की गई छेड़छाड़ का वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद पुलिस हरकत मे आई और गिरफ्तार कर लिया।
पढ़ें पूरी खबर
सुल्तानपुर जफराबाद रेलखंड: पटरी से उतरी मालगाड़ी, दर्जनभर ट्रेनें बदले रूट से हुई रवाना
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सुल्तानपुर जफराबाद रेलखंड के श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार को एक मालगाड़ी पटरी से उतर गई जिसकी वजह से रूट पर ट्रेनों का संचालन बाधित हो गया।
पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ: सड़क पर खड़ी ट्रैवेलर से टकराई पूर्व मंत्री की कार, बाल-बाल बचे
लखनऊ के चिनहट तिराहे के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 11.30 बजे पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह की एसयूवी सामने जा रही ट्रैवेलर से टकरा गई। हादसे में एसयूवी की परखच्चे उड़ गये। वहीं पूर्व मंत्री व बसपा नेता और उनके साथी बाल-बाल बच गये। हादसे के बाद दूसरी गाड़ी से पूर्व मंत्री बस्ती के लिए निकल गये। वहीं हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी को वर्कशॉप में भेज दिया गया।
पढ़ें पूरी खबर