यूपी में जारी बिजली संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद के अवसर पर बिजली आपूर्ति सुचारू रखें। उधर, आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर बने चामुंडा देवी मंदिर को लेकर विवाद चल रहा है। रेलवे ने इस मंदिर को हटाने का नोटिस दिया था। इसके बाद से हिंदूवादी संगठन लगातार विरोध कर रहे हैं। यहां पढ़ें प्रमुख खबरें
बिजली संकट: मुख्यमंत्री योगी का अफसरों को निर्देश- अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती और ईद पर बिजली आपूर्ति ठीक रखें
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में जारी बिजली संकट व प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की और अफसरों को निर्देश दिए।
पढ़ें पूरी खबर
आगरा में हिंदूवादी संगठन का प्रदर्शन: चेतावनी दी- रेलवे ने मंदिर को हाथ भी लगाया तो होंगे गंभीर परिणाम
आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर रविवार को राष्ट्रीय हिंदू परिषद (भारत) के अध्यक्ष गोविंद पाराशर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। स्टेशन पर पोस्टर-बैनर लेकर पहुंचे हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: मुजफ्फरनगर में एटीएस की बड़ी कार्रवाई, छापेमारी कर ड्रग्स तस्कर दबोचा, 220 किलो हेरोइन बरामद
मुजफ्फरनगर के मोहल्ला खालापार में एटीएस गुजरात ने छापेमारी कर ड्रग्स तस्कर दबोचा हैं। पुलिस ने आरोपी के घर से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद की है।
पढ़ें पूरी खबर
यूपी: आजम खां को मनाने की कोशिशें जारी, अब राजभर ने संभाला मोर्चा, अखिलेश का दूत बनकर करेंगे मुलाकात
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर सपा नेता आजम खां से मिलने के लिए सीतापुर जेल जाएंगे। बताया जा रहा है कि वह अखिलेश यादव के कहने पर मुलाकात करने जेल जाएंगे।
पढ़ें पूरी खबर
गोंडा: दो बच्चों के साथ महिला ने ट्रेन से कटकर जान दी, पारिवारिक कलह को बताया जा रहा वजह
मोतीगंज में रविवार की सुबह गोंडा-बस्ती रेल प्रखंड पर स्थित गेट नंबर 251/ B2 पर एक 30 वर्षीय महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूद कर जान दे दी। सूचना पाकर जीआरपी, आरपीएफ व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुट गई है।
पढ़ें पूरी खबर