फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Top News of UP: 24 घंटे में 7695 नए कोरोना संक्रमित मिले, कानपुर के पूर्व पुलिस कमिश्नर असीम अरुण लड़ सकते हैं चुनाव

Sun, 09 Jan 2022 05:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को टीम-9 के साथ बैठक में कहा कि यह संक्रमण वायरल फीवर की तरह है। अतः इससे डरने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सभी एहतियात अवश्य बरते जाएं। पढ़ें प्रमुख खबरें
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी में बीते 24 घंटों में 02 लाख 22 हजार 974 कोरोना टेस्ट किये गये, जिसमें 7695 नए कोरोना पॉजिविट पाए गये। इसी अवधि में 253 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। उधर, कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस के लिए आवेदन किया है। उन्होंने जारी किए गए बयान में कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें भाजपा में शामिल होने का प्रस्ताव दिया है। पढ़ें प्रमुख खबरें

विज्ञापन


यूपी: 24 घंटे में 7695 नए कोरोना संक्रमित मिले, प्रदेश में करीब 26 हजार मरीज सक्रिय
यूपी में बीते 24 घंटों में 02 लाख 22 हजार 974 कोरोना टेस्ट किये गये, जिसमें 7695 नए कोरोना पॉजिविट पाए गये। इसी अवधि में 253 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए। सावधानी और सतर्कता ही कोविड नियंत्रण का आधार है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: कानपुर के पुलिस कमिश्नर ने वीआरएस के लिए किया आवेदन, विधानसभा चुनाव लड़ने की उम्मीद
यूपी चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है और सभी दलों ने इसका स्वागत करते हुए अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। इस बीच कानपुर के पुलिस कमिश्नर असीम अरुण ने वीआरएस (एच्छिक सेवा निवृत्ति) के लिए आवेदन किया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


यूपी: सपा ने अपर मुख्य सचिव गृह सहित चार अफसरों को हटाने की मांग की, कहा- भाजपा कार्यकर्ता की तरह काम कर रहें ये अधिकारी
समाजवादी पार्टी ने अपर मुख्य सचिव गृह सहित प्रदेश के चार प्रमुख अफसरो को इनके पदों से हटाने की मांग की है। सपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पढ़ें पूरी खबर

यूपी: एडीजी कानून व्यवस्था बोले- हम चुनाव के लिए पूरी तरह तैयार, भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद
यूपी चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा होने के साथ ही पुलिस विभाग हरकत में आ गया है। पुलिस टीम ने प्रदेश में कई जगहों से भारी मात्रा में अवैध शराब और नशे का सामान बरामद किया है। पढ़ें पूरी खबर  

यूपी चुनाव 2022: ओम प्रकाश राजभर से मिले भाजपा नेता, क्या भगवा खेमे में होंगे शामिल? लग रहे कयास!
यूपी चुनाव को लेकर तारीखों का एलान कर दिया गया है। इसके साथ ही सभी राजनीतिक दलों ने प्रत्याशी घोषित करने को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। इस बीच शनिवार को भाजपा नेता दयाशंकर सिंह की सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर से मुलाकात ने सियासी कयासबाजियों को बल दे दिया है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें