फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ के आसपास सुर्खियों में रही ये खबरें, स्वामी परमहंस संग मुसलमानों ने राम मंदिर के लिए किया हवन

Tue, 03 Sep 2019 10:53 AM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राम मंदिर निर्माण के लिए कराया गया हवन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ व आसपास के क्षेत्रों में रविवार को यह खबरें सुर्खियों में छाई रहीं। इनमें अयोध्या में राम मंदिर बनवाने को लेकर स्वामी परमहंस ने मुस्लिम समुदाय के लोगों के साथ हवन किया। वहीं मुख्यमंत्री योगी ने आज सुबह राष्ट्रीय पोषण माह की शुरुआत की। इसके बाद मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मेधावियों, उनके माता-पिता व शिक्षकों को सम्मानित किया। आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक करना महंगा हो गया और अगर आपके हाथ में भी पॉलीथिन बैग दिख गया तो केस दर्ज हो जाएगा। खबरें इस प्रकार हैं :
विज्ञापन



अयोध्या में राम मंदिर बनवाने के लिए स्वामी परमहंस दास के साथ मुस्लिम समुदाय ने किया हवन
अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए तपस्वी छावनी के स्वामी परमहंस दास की अगुवाई में एक हवन आयोजित किया गया। इसमें मुस्लिम मंच की महिलाओं ने हाजी सईद व बब्लू खान के साथ सवा सौ करोड़ राम नाम का जप किया। इस दौरान जय श्री राम के नारे भी लगाए गए। हवन अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए कराया गया।  
पढ़ें पूरी खबर :
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी ने किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, मंत्री स्वाति सिंह व कई अधिकारी मौजूद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को राष्ट्रीय पोषण माह के शुभारंभ किया। लखनऊ में पांच कालीदास मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने इसकी शुरुआत की। इस दौरान महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार राज्यमंत्री स्वाति सिंह, प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य देवेश चतुर्वेदी, प्रमुख सचिव मोनिका एस गर्ग भी मौजूद रहीं। 
पढ़ें पूरी खबर :


मेधावी विद्यार्थियों से बोले योगे - चुनौतियों से घबराएं नहीं, उनका सामना करें
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बच्चे चुनौतियों से घबराएं नहीं बल्कि पूरी शिद्दत के साथ उनका सामना करें। छोटी-छोटी चीजों को नजरअंदाज करना जीवन में नुकसानदायक हो सकता है, छोटी से छोटी बात पर ध्यान दें। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूलों में स्वच्छता को जनांदोलन बनाएं, विद्यार्थी और शिक्षक मिलकर स्कूलों में सफाई करने में संकोच नहीं करें।
विज्ञापन

पढ़ें पूरी खबर :


आज से ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक कराना हुआ महंगा, एसी व नॉन एसी पर बढ़े इतने रुपये
रेलवे के ऑनलाइन टिकट एक सितम्बर से महंगे हो जाएंगे। आईआरसीटीसी को टिकटों पर सर्विस टैक्स लेने की मंजूरी मिल गई है, जिससे नॉन एसी क्लास में 15 रुपये और एसी क्लास में 30 रुपये सर्विस चार्ज देने होंगे। भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (आईआरसीटीसी) के जीजीएम आईटी सुनील कुमार की ओर से इस बाबत उत्तर, पूर्वोत्तर, उत्तर मध्य सहित सभी रेलवे जानों, आरक्षण केंद्रों व सेंटर फॉर रेलवे इंफॉर्मेशन सिस्टम (क्रिस) को सर्कुलर भेज दिया गया है।
पढ़ें पूरी खबर :


आज से हाथ में दिखा पॉलीथिन बैग तो दर्ज होगा केस, झेलनी पड़ेंगी ये परेशानी
राजधानी में रविवार से 50 माइक्रॉन से कम की पॉलीथिन से बनी कैरीबैग की बिक्री पर ही नहीं बल्कि साथ लेते पकड़े जाने पर भी कार्रवाई होगी। पुलिस धारा 151 में मुकदमा कर कार्रवाई करेगी। इससे आरोपी को कोर्ट के चक्कर काटने पड़ सकते हैं, साथ ही जेल जाना भी पड़ सकता है। यह जानकारी जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने दी। 
पढ़ें पूरी खबर :
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें