फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज अमेरिकियों का रोजगार छीन रहे भारतीय

विज्ञापन
राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के
विज्ञापन
लखनऊ। राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने बुधवार को कहा कि अमेरिका हर वर्ष एक लाख लोगों को हाईली स्किल्ड वीजा देता है। इनमें से 70 फीसदी भारतीय होते हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आज भारतीयों की ताकत कितनी बढ़ी है। पहले हम सुनते थे कि अमेरिका की कंपनियां भारत आ रही हैं और भारतीयों का रोजगार छीन लेंगी। अब अमेरिकियों को लगता है कि भारतीय अमेरिका आकर उनका रोजगार छिन रहे हैं।
विज्ञापन

सुधांशु त्रिवेदी सहकारिता भवन में आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत आयोजित प्रोफेशनल सम्मेलन में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि जब तक हम दूसरों पर निर्भर रहेंगे, लक्ष्य पाने में बड़ी चुनौती होगी। छोटा देश हो या बड़ा, वह आत्मनिर्भर नहीं है तो समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि भारत आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ा रहा है।

ऑपरेशन सिंदूर का उदाहरण देते हुए कहा कि भारत ने स्वदेशी मिसाइलों और हथियारों से पाकिस्तान को चित किया। कार्यक्रम में अभियान के प्रदेश संयोजक बृज बहादुर, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी और संयोजक अभिषेक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन




हर व्यवस्था में भ्रम पैदा करना विपक्ष का काम

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा छोड़ दिया है। अब मतदाता सूची पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इसका मतलब है कि उन्होंने मान लिया है कि ईवीएम हैक होने का झूठा आरोप लगाया था। आने वाले समय में मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं है, यह भी मान लेंगे। विपक्ष की यह सोची समझी साजिश का हिस्सा है, जिससे हर व्यवस्था में भ्रम पैदा किया जाए। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को लेकर कहा कि उन्होंने कोविड वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बोला। राम मंदिर के मुहूर्त को लेकर भी संशय पैदा किया। उन्हें समझाया नहीं जा सकता।

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के

राज्यसभा सांसद व भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें